सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Three people named for instigating a youth to commit suicide

Shahjahanpur News: युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने में तीन लोग नामजद

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
Three people named for instigating a youth to commit suicide
विज्ञापन
सिंधौली। बाजपुर कुमरखा गांव में बृहस्पतिवार को युवक गोपाल उर्फ शेखू की संदिग्ध हालात में हुई मौत के मामले में उसके भाई मुकेश उर्फ डालचंद्र ने गांव के दंपती समेत तीन लोगों के खिलाफ भाई को प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रेम प्रसंग को घटना की वजह बताया जा रहा है, लेकिन अभी घरवाले इस मामले में बोलने से बच रहे हैं।
Trending Videos

गोपाल उर्फ शेखू बुधवार की शाम घर से होली मिलने की बात कहकर निकला, लेकिन रात में घर नहीं लौटा। बृहस्पतिवार को सुबह उसका शव गांव के पूरब दिशा में स्थित एक खेत में पापुलर के पेड़ पर फंदे से लटका मिला था। उसकी मां सुबोधा ने पुत्र की हत्या करने का गांव के एक दंपती समेत तीन लोगों पर आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गोपाल की मौत का कारण हैंगिंग बताया गया। शुक्रवार को गोपाल के भाई ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि होली की रात गांव का ही एक व्यक्ति उनके भाई को अपने साथ बुला ले गया। आरोप है कि वह उसे गरवापुर गांव के एक व्यक्ति की बोरिंग पर ले गया। वहां दोनों आरोपियों समेत एक आरोपी की पत्नी ने गोपाल को प्रताड़ित कर खुदकुशी करने के लिए मजबूर कर दिया।
प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की है, लेकिन गोपाल को प्रताड़ित करने की वजह घरवालों ने नहीं बताई। प्रभारी निरीक्षक के अनुसार विवेचना में मौत के कारण का खुलासा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed