शाहजहांपुर। कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से रविवार शाम शहीद पार्क से कचहरी चौराहे तक कैंडल मार्च निकाला गया। हाथों में तिरंगा और मोमबत्तियां लिए छात्र-छात्राओं व कार्यकर्ताओं ने कारगिल युद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। मार्च के दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम् और वीर जवान अमर रहें के नारों से वातावरण गूंज उठा।
कचहरी चौराहे पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में कारगिल युद्ध के 527 शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखा गया। इसके बाद राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस दौरान जिला संगठन मंत्री संदीप सागर, महानगर मंत्री आयुष श्रीवास्तव, प्रांत सह एसएफडी संयोजक आयुष्मान चौहान, विभाग संयोजक योगेंद्र मिश्रा, जिला संयोजक जितेंद्र पाल, जिला एसएफडी संयोजक वैभव सक्सेना, नगर मंत्री आशुतोष मिश्रा आदि मौजूद रहे। संवाद