सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Two accused arrested with stolen goods; one of them has 34 cases registered against him.

Shahjahanpur News: चोरी के माल के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, एक पर दर्ज हैं 34 मुकदमे

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jan 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Two accused arrested with stolen goods; one of them has 34 cases registered against him.
बंडा पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
बंडा (शाहजहांपुर)। पुलिस ने 15 दिन पहले हुई चोरी का खुलासा कर दिया। पुलिस ने शनिवार रात ददिउरी मोड़ पर घेराबंदी करते हुए उत्तराखंड के जिला ऊधमसिंह नगर के थाना पुलभट्टा क्षेत्र के गांव सिरौली निवासी अशरफ व थाना खटीमा क्षेत्र के नई बस्ती निवासी अकील इरफान उर्फ छोटे लल्ला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
Trending Videos

इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार राय ने बताया कि 10 जनवरी को मोहल्ला गुरुनानक कॉलोनी निवासी अभय प्रताप सिंह के बंद मकान में चोरी की घटना हुई थी। चोरों ने मकान का ताला तोड़कर अलमारी में रखे 70,000 रुपये व 15 लाख के जेवर चोरी किए थे। दोनों युवक सीसी कैमरे में दिखे थे। दोनों के पास से बाइक, मोबाइल, चेन, एक मांग टीका, तीन लॉकेट, दो जोड़ी पायल, चार खडुआ मिले हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी अशरफ उर्फ मुन्ना उर्फ कालिया पर ऊधमपुर सिंह नगर के खटीमा, किच्छा, नानकमता, गदरपुर के अलावा पीलीभीत जिले की कोतवाली, बरेली के थाना नवाबगंज, हाफिजगंज में गंभीर धाराओं में करीब 34 मुकदमे दर्ज हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed