Sports News: यूपी पुलिस की टीम ने जीती सीनियर महिला कबड्डी चैंपियनशिप, खिताबी मुकाबले में मेरठ को हराया
यूपी पुलिस की टीम ने स्व. जीएल मेमोरियल सीनियर महिला कबड्डी चैंपियनशिप अपने नाम कर ली। खिताबी मुकाबले में यूपी पुलिस की टीम ने मेरठ को 47-33 से हराया। विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शाहजहांपुर में स्व. जीएल मेमोरियल सीनियर महिला कबड्डी चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में यूपी पुलिस की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेरठ को 47-33 से हराकर ट्रॉफी को अपने नाम कर लिया। विजेता टीम को नगर आयुक्त डॉ. बिपिन मिश्रा ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
बृहस्पतिवार को सुबह दस बजे से कबड्डी के सेमीफाइनल मुकाबले शुरू हुए। पहला सेमीफाइनल उत्तर प्रदेश पुलिस व गौतमबुद्ध नगर के मध्य हुआ। इसमें यूपी पुलिस की टीम ने प्रारंभ से मैच पर पकड़ बनाकर रखी और 34-12 से मुकाबला जीतकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। दूसरा सेमीफाइनल मेरठ व बागपत के बीच खेला गया। दोनों ही टीमों के मध्य कड़ा संघर्ष देखने को मिला। अंत में मेरठ ने 43-41 से बाजी मार ली।
यूपी पुलिस की खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन
दोपहर में फाइनल मुकाबला उत्तर प्रदेश पुलिस व मेरठ के बीच खेला गया। इसमें यूपी पुलिस की खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। टीम की खिलाड़ियों ने अनुभव का प्रयोग करते हुए 47-33 से जीत दर्ज कर मेरठ को हराकर फाइनल की ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। मुख्य अतिथि नगर आयुक्त डॉ. बिपिन मिश्रा, विशिष्ट अतिथि युवा नेता राजकमल वाजपेयी, जिला युवा अधिकारी मयंक भदौरिया ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
जिला कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ.संजीव कनौजिया ने बताया कि प्रतियोगिता में पूरे प्रदेश की 13 टीमों ने प्रतिभाग किया। जिला ओलंपिक संघ के सचिव नरेंद्र त्यागी, प्रेमपाल, विश्वनाथ प्रताप सिंह, सचिन प्रेमी, वंदना, महजबी, निशांत चौधरी, राजेश सक्सेना, मुदित सेठ, विपिन अग्निहोत्री, दीपक,अरविंद कुमार आदि मौजूद रहे।