फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Villager dies under suspicious circumstances; body found hanging from a nail in the wall.

Shahjahanpur News: ग्रामीण की संदिग्ध हालात में मौत, दीवार पर लगी कील से फंदे से लटका मिला शव

Mon, 13 Jul 2026 12:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Villager dies under suspicious circumstances; body found hanging from a nail in the wall.
पोस्टमॉर्टम हाउस पर मौजूद मृतक लाल सिंह के शोकाकुल परिजन। संवाद
शाहजहांपुर। रोजा क्षेत्र के मुकरमपुर गांव निवासी 45 वर्षीय लाल सिंह की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उनका शव रात दो बजे जानवर बांधने वाली जगह पर दीवार में लगी कील से फंदे से लटका मिला। मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है।
विज्ञापन

मृतक के पिता सेवाराम ने बताया कि लाल सिंह उनकी इकलौती संतान थे। खेतीबाड़ी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। रात करीब दो बजे बेटे लाल सिंह को आवाज दी, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद बड़ी पौत्री मोहिनी अपने पिता को बुलाने के लिए जानवर बांधने वाली जगह पर गई तो अपने पिता का शव साड़ी के टुकड़े के सहारे कील से लटका देख चीख पड़ी। उसकी आवाज सुनकर परिवार के लोग जाग गए। मृतक के पैर जमीन पर लगे हुए थे।
विज्ञापन

मृतक की पत्नी अनीता ने बताया कि वह अपने बच्चों के साथ भंडेरी गांव रिश्तेदार के घर पर शादी समारोह में शामिल होने के लिए गई थी। वहां उन्हें पति की मौत की जानकारी हुई। परिजनों ने किसी प्रकार का कोई आरोप नहीं लगाया है। सीओ सदर शुभम वर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed