सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Villagers, troubled by the dust rising from the highway, stopped the construction company's dump trucks.

Shahjahanpur News: हाईवे पर राख उड़ने से परेशान ग्रामीणों ने निर्माण कंपनी के डंपरों का रोका

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jan 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Villagers, troubled by the dust rising from the highway, stopped the construction company's dump trucks.
थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र में डंपरों को रोकते ग्राम गुवारी के ग्रामीण। स्रोत: जागरूक पाठक
विज्ञापन
रोजा। लखनऊ-पलिया हाईवे के निर्माण कार्य में भराव के तौर पर इस्तेमाल की जा रही रिलायंस तापीय परियोजना की राख उड़ने से परेशान ग्रामीणों ने रविवार को राख लेकर आ रहे कार्यदायी संस्था के कई डंपर रोक लिए। कंपनी के अधिकारियों के आश्वासन पर ग्रामीणों ने रोके गए सभी डंपर पांच घंटे बाद छोड़े।
Trending Videos

रिलायंस परियोजना से निकलने वाली राख कार्यदायी संस्था डंपरों से हाईवे के किनारे डालने का काम करा रही है। गुवारी गांव से राख से भरे डंपर दिन-रात निकल रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि राख से ओवरलोड डंपर न तो तिरपाल से ढके जा रहे हैं और न ही उन पर पानी का छिड़काव किया जा रहा है। इस वजह से गांव से लेकर हाईवे पर जगह-जगह राख उड़ने से न केवल ग्रामीण बल्कि हाईवे से निकलने वाले लोग भी परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई माह से इस समस्या का सामना कर रहे ग्रामीणों ने शिकायत करने पर भी उचित कदम नहीं उठाए जाने स नाराज ग्रामीणों ने सुबह सात बजे राख लेकर जा रहे करीब एक दर्जन डंपर रोक लिए। जानकारी पाकर पहुंचे अधिकारियों ने राख पर पानी का छिड़काव कराने का आश्वासन दिया। इस पर ग्रामीणों ने दोपहर 12 बजे रोके गए डंपर छोड़ दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed