{"_id":"6a4504e0500648ae8b0fd68c","slug":"water-logged-in-the-composite-school-due-to-rain-in-shahjahanpur-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पहली ही बारिश में कंपोजिट स्कूल हुआ जलभराव, कक्षाओं में भी भरा पानी, बच्चों की छुट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पहली ही बारिश में कंपोजिट स्कूल हुआ जलभराव, कक्षाओं में भी भरा पानी, बच्चों की छुट्टी
Wed, 01 Jul 2026 05:50 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: Mukesh Kumar
Updated Wed, 01 Jul 2026 05:50 PM IST
सार
शाहजहांपुर के मिर्जापुर क्षेत्र में बुधवार को हुई बारिश से कंपोजिट विद्यालय उदयपुर भूड़ा में पानी भर गया। जिसके चलते बच्चों की छुट्टी कर दी गई। इंचार्ज प्रधानाध्यापक ने इस समस्या से विभागीय अधिकारियों को अवगत करा दिया।
विज्ञापन
स्कूल में भरा पानी
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शाहजहांपुर के मिर्जापुर विकासखंड क्षेत्र का कंपोजिट विद्यालय उदयपुर भूड़ा पहली ही बरसात में टापू बन गया। बुधवार को स्कूल में बारिश का पानी भरने से बाढ़ जैसे हालात बन गए। कक्षाओं के अंदर तक पानी पहुंच गया। स्टाफ ने बच्चों को स्कूल से सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।
विज्ञापन
बुधवार सुबह बारिश होने के बाद जलभराव की स्थिति हो गई। उदयपुर भूड़ा में कंपोजिट स्कूल में पानी भर गया। कक्षाओं तक पानी आने पर बच्चों की छुट्टी कर दी गई। इंचार्ज प्रधानाध्यापक अनुराग अग्रवाल बताते हैं कि सुबह साढ़े नौ बजे से ही पानी स्कूल की तरफ बढ़ने लगा था। उन्होंने एमडीएम बनवाकर बच्चों को खिलवाया। जलभराव बढ़ने पर बच्चों को घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
1982 में बना था स्कूल
उन्होंने बताया कि विद्यालय का निर्माण वर्ष 1982 में गांव के बाहर हुआ था, लेकिन अब चारों ओर कॉलोनियां बस जाने और नई सड़क ऊंची बनने से विद्यालय का स्तर नीचे हो गया है। उन्होंने मामले से बीईओ अरविंद कुशवाहा को अवगत करा दिया है।
विज्ञापन
इसमें बताया कि समस्या के समाधान के लिए बाहरी नालियों की समुचित निकासी की व्यवस्था कराई जाए। बीईओ मुख्यालय सुरेंद्र मौर्या ने बताया कि बीईओ मिर्जापुर सरकारी कार्य से गए हुए हैं। स्कूल से पानी निकासी की व्यवस्था कराई जाएगी। इसमें बीडीओ से सहयोग भी लिया जाएगा।