{"_id":"69f3441382b2ccaf1e06e00d","slug":"woman-dies-allegations-of-being-poisoned-for-dowry-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-172001-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: महिला की मौत, दहेज के लिए जहर देकर मारने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: महिला की मौत, दहेज के लिए जहर देकर मारने का आरोप
विज्ञापन
संतोषी का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मीरानपुर कटरा। थाना क्षेत्र के मोहनपुर अहियापुर गांव निवासी विपिन की 24 वर्षीय पत्नी संतोषी की बुधवार रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायके वालों ने दहेज के लिए संतोषी को जहर देकर मारने का आरोप लगाया है।
सेहरामऊ दक्षिणी थाना क्षेत्र के उटाह गांव निवासी श्रीपाल ने बताया कि उन्होंने दो वर्ष पूर्व बेटी संतोषी की शादी विपिन के साथ की थी। करीब एक साल से दामाद बेटी को दहेज के लिए परेशान कर रहा था। फ्रिज, कूलर, सोने की चेन, बाइक की मांग करता था। कुछ माह पूर्व भैंस बेचकर उनकी मांग पूरी भी की लेकिन दामाद संतुष्ट नहीं था।
वह आए दिन बेटी के साथ मारपीट करता था। बुधवार को बेटी को जहर देकर मार दिया गया। संतोषी की मौत से उनकी बहन नीतू, नीलम, वंदना का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया। इंस्पेक्टर अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट व तहरीर प्राप्त होने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
Trending Videos