सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Yoga Week kicks off; pledge taken to achieve a healthy body through *asanas*.

Shahjahanpur News: योग सप्ताह का शुभारंभ, आसन कर निरोगी काया का लिया संकल्प

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Yoga Week kicks off; pledge taken to achieve a healthy body through *asanas*.
पुवायां में योग करते लोग। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिला प्रशासन व आयुष विभाग की ओर से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व योग सप्ताह का शुभारंभ किया गया। इस बीच बड़ी संख्या में लोगों ने योग के आसन किए।

शहीद संग्रहालय में हुए कार्यक्रम का उद्घाटन डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह, सीडीओ उत्कर्ष द्विवेदी, नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी ने भगवान धन्वंतरि व महर्षि पतंजलि के चित्रों पर माल्यार्पण कर किया। योग विज्ञान संस्थान के जिला प्रधान डॉ.अवधेश मणि त्रिपाठी, ज्योति गुप्ता, अखंड प्रताप, चिवनाथ पाल ने योगासनों का अभ्यास कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि भागमभाग, तनाव, बढ़ती महत्वाकांक्षा के दौर में हम जीवन की लय को खोते चले जा रहे हैं। ऐसे में भारतीय संस्कृति की अमूल्य विधा योग एक शीतल छांव की तरह है, जो हमारे मन, प्राण और शरीर के संतुलन को बनाए रखकर हमारे जीवन पथ को निष्कंटक करता है।
विज्ञापन

अतिथियों का स्वागत क्षेत्रीय आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डॉ.सिराज अहमद अंसारी व जिला होम्योपैथ अधिकारी डॉ.शबीना नाज ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया। भाजपा महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, सीएमओ डॉ.विवेक कुमार मिश्रा, एडीएम रजनीश कुमार मिश्रा, छावनी परिषद के सदस्य अवधेश कुमार दीक्षित, अविरल सिंह चंदेल, डॉ. मनु यादव, डॉ.संदीप सिंह आदि मौजूद रहे।
--
योग करने से तन-मन दोनों रहते हैं स्वस्थ : संजय
पुवायां। द जेंटलमैन वेलफेयर सोसायटी के तत्वावधान में पुवायां इंटर कॉलेज में अमृत योग सप्ताह के पहले दिन योग साधकों को योगाभ्यास कराया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य जेपी मौर्य और नगरपालिका अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि नियमित योग करने से शरीर स्वस्थ, मन शांत और चित्त एकाग्र रहता है। इस मौके पर राजेश गुप्ता, अरुण शर्मा, सुबोध वर्मा, राजीव शर्मा, संजय मिश्रा, अभय मिश्रा, श्याम कुमार त्रिवेदी, मधु सिंह सहित 60 योगाभ्यासी मौजूद रहे। संवाद

पुवायां में योग करते लोग। संवाद

पुवायां में योग करते लोग। संवाद- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed