सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Young Man Dies After Argument with Wife; Body Found Hanging in Room

Shahjahanpur News: पत्नी से कहासुनी के बाद युवक का कमरे में लटका मिला शव

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Young Man Dies After Argument with Wife; Body Found Hanging in Room
अजीत का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
जलालाबाद। टापर गांव निवासी 25 वर्षीय अजीत की सोमवार रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उनका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। पुलिस की पूछताछ में परिजनों ने बताया कि अजीत की उनकी पत्नी से किसी बात पर कहासुनी हो गई थी। इसके थोड़ी देर बाद यह घटना हो गई।
Trending Videos

बहन शानू ने बताया कि भाई अजीत की शादी तकरीबन एक साल पूर्व भारती के साथ हुई थी। सोमवार की रात भाई की भाभी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद भाभी ने भाई की बात अपने मायके वालों से कराई। भाई नाराज होकर कमरे में गए और अंदर से कुंडी लगा ली और फंदे से लटककर अपनी जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

काफी देर तक जब वह कमरे से बाहर नहीं आए तब उनकी चिंता हुई। दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। दराज से अंदर झांका तो भाई का शव फंदे से लटका हुआ था। यह देख उनके होश उड़ गए। तीन बहनों में भाई इकलौते थे।
अपराध इंस्पेक्टर रविशंकर ने बताया कि सूचना पर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है। अभी तक की पूछताछ में यह पता चला है कि पति व पत्नी के बीच कहासुनी के बाद यह घटना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed