फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Young man dies under suspicious circumstances at brother-in-laws house in Shahjahanpur

Shahjahanpur News: बहनोई के घर आए युवक की संदिग्ध हालात में मौत, टिनशेड के नीचे पड़ा मिला शव

Mon, 27 Jul 2026 05:42 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 27 Jul 2026 05:42 PM IST
सार

शाहजहांपुर के पुवायां क्षेत्र में अपने बहनोई के घर आए युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उनका शव टिनशेड के नीचे मिला।  सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Young man dies under suspicious circumstances at brother-in-laws house in Shahjahanpur
जवाहर लाल का फाइल फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

पीलीभीत के सरकारी स्कूल में चतुर्थ श्रेणी कर्मी बिलसंडा निवासी 35 वर्षीय जवाहर लाल की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उनका शव सोमवार सुबह शाहजहांपुर जिले के पुवायां थाना क्षेत्र के गांव सबलापुर में टिनशेड के नीचे पड़ा मिला।

विज्ञापन


बिलसंडा के मोहल्ला ऊंचा मंदिर निवासी जवाहर लाल के बहनोई गांव सबलापुर निवासी रजनीश परिवार सहित दिल्ली में रहकर काम करते हैं, जबकि दूसरे बहनोई राजेश बंडा के गांव कूरा में रहते हैं। राजेश के पास ही जवाहरलाल का मानसिक रूप से अस्वस्थ एक भाई भी रहता है। रविवार को जवाहरलाल सबलापुर आए थे और दिन में गांव में घूमते रहे।
विज्ञापन


सोमवार सुबह ग्रामीणों ने टिनशेड के नीचे उनका शव पड़ा देखा और पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर परिजन सबलापुर पहुंचे। पुलिस ने मौका मुआयना कर घटना की जानकारी ली और जिला मुख्यालय से आई फोरेंसिक टीम ने भी जांच की।

विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी की हो चुकी है मौत 
परिजनों ने पुलिस को बताया कि जवाहर लाल की पत्नी का करीब 12 वर्ष पहले निधन हो चुका है। उनका एक बेटा है। जवाहर लाल बिलसंडा के बड़ागांव स्थित सरकारी जूनियर हाईस्कूल में चतुर्थ श्रेणी कर्मी थे। जवाहर लाल की मौत की सूचना पाकर रजनीश भी दिल्ली से घर के लए रवाना हो गए हैं।

बिलसंडा के बीईओ एसएस मौर्य ने बताया कि जवाहर लाल लंबे समय से गैरहाजिर चल रहे थे। पिछले एक वर्ष में उन्होंने बहुत कम दिन ड्यूटी की। जवाहर लाल को वेतन रोकने की चेतावनी भी दी गई थी।

सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण पता चल सकेगा। मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed