{"_id":"6a674684595262826d06382d","slug":"video-foundation-stones-laid-for-community-centers-in-two-wards-of-shahjahanpur-2026-07-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur: दो वार्डों में सामुदायिक केंद्रों का शिलान्यास, मंत्री खन्ना ने गिनाईं विकास योजनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur: दो वार्डों में सामुदायिक केंद्रों का शिलान्यास, मंत्री खन्ना ने गिनाईं विकास योजनाएं
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 27 Jul 2026 05:22 PM IST
Link Copied
शाहजहांपुर में नगर निगम की त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत शहर के दो क्षेत्रों में सामुदायिक केंद्र निर्माण कार्यों का शिलान्यास वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने किया। वार्ड संख्या-5 श्यामतगंज गौटिया में सामुदायिक केंद्र का शिलान्यास मंत्री सुरेश कुमार खन्ना और महापौर अर्चना वर्मा ने संयुक्त रूप से किया। मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार जनहित और आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। सामुदायिक केंद्र बनने से क्षेत्रवासियों को सामाजिक, सांस्कृतिक और सार्वजनिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी। महापौर अर्चना वर्मा ने कहा कि नगर निगम शहर के सभी वार्डों में विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर करा रहा है। सुभाषनगर मोहल्ले में संतराम बीए के नाम पर बनने वाले सामुदायिक केंद्र का भी शिलान्यास मंत्री ने किया। संत राम बीए महान समाज सुधारक और लेखक के रूप में जाने जाते हैं। डॉ. महेश प्रजापति, नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी, पार्षद नवनीत सक्सेना, अवनि कुमार दीक्षित, रविंद्र प्रजापति, डॉ. महेश प्रजापति, दिनेश सिंह, पंकज कुमार आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।