{"_id":"6a778659333f786d2e05bd8e","slug":"young-man-dies-under-suspicious-circumstances-had-lost-money-in-an-online-game-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-181187-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: युवक ने संदिग्ध हालात में दम तोड़ा, ऑनलाइन गेम में हार गया था रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: युवक ने संदिग्ध हालात में दम तोड़ा, ऑनलाइन गेम में हार गया था रुपये
विज्ञापन
अरविंद का फाइल फोटो। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। मिर्जापुर थाना क्षेत्र के खगिया नगला गांव निवासी अरविंद (36) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शनिवार सुबह उसका शव कमरे में पंखे के कुंडे से लटका मिला। परिजनों ने ऑनलाइन गेम में डेढ़ लाख रुपये हारने पर यह कदम उठाए जाने की आशंका व्यक्त की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अरविंद की गूजरपुर गांव में किराने की दुकान थी। वह पत्नी रेखा और तीन बच्चों के साथ दूसरे मकान में रहता था। मृतक के पिता रामरहीसपाल ने बताया कि शुक्रवार रात अरविंद खाना खाने के बाद कमरे में सोने चला गया। गर्मी अधिक होने के कारण रेखा तीनों बच्चों के साथ बरामदे में सो गई। शनिवार सुबह करीब पांच बजे रेखा कमरे में झाड़ू लगाने पहुंची तो पति का शव पंखे के कुंडे से लटका देखकर चीख पड़ी। उसकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।
पिता के अनुसार, अरविंद की किसी से दुश्मनी नहीं थी और परिवार में भी किसी तरह की परेशानी नहीं थी। परिजनों को जानकारी मिली है कि वह ऑनलाइन गेम में करीब डेढ़ लाख रुपये हार गया था। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि उसने ऑनलाइन गेम में रकम गंवाई थी, किसी को उधार रुपये दिए थे या फिर उस पर किसी तरह का कर्ज था। पुलिस ने अरविंद का मोबाइल कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सीओ जलालाबाद दीपक कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मृत्यु का कारण स्पष्ट होगा। मामले की जांच की जा रही है।