{"_id":"69c97f8245b668b87b001489","slug":"youth-from-powayan-allegedly-abducted-in-hardoi-40000-ransom-extorted-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-169313-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पुवायां के युवक का हरदोई में अपहरण कर 40 हजार रुपये वसूलने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पुवायां के युवक का हरदोई में अपहरण कर 40 हजार रुपये वसूलने का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां (शाहजहांपुर)। गांव शंभूपुर निवासी लालाराम के 18 वर्षीय पुत्र हैप्पी को हरदोई में कुछ लोग पकड़कर ले गए और 40 हजार रुपये वसूल लिए। पुलिस के पहुंचने पर आरोपी हैप्पी को छोड़कर भाग निकले।
हैप्पी के पिता लालाराम ने पुवायां पुलिस को बताया कि रविवार को उनका पुत्र गांव के ही एक अन्य युवक के साथ सोलर पैनल लगाने का काम करने की बात कहकर हरदोई गया था। हरदोई में कुछ लोगों ने हैप्पी को पकड़ लिया और एक वाहन में डालकर कहीं ले गए। हैप्पी के साथी ने मामले की जानकारी लालाराम को दी तो परिजनों में खलबली मच गई। आरोपियों ने हैप्पी के मोबाइल से परिजनों को कॉल करवाकर 40 हजार रुपये ऑनलाइन मंगवा लिए। इसके बाद हैप्पी का मोबाइल बंद हो गया।
परिजनों ने हैप्पी के साथी को स्थानीय पुलिस को जानकारी देने के लिए कहा। इसके बाद पुलिस आरोपियों के यहां पहुंची तो वे हैप्पी को छोड़कर भाग निकले। हैप्पी हरदोई पुलिस के पास है। पुवायां के थाना प्रभारी रवि करन सिंह को मामला हरदोई का होने के चलते हरदोई जाकर कार्रवाई के लिए कहा है। हरदोई पुलिस कार्रवाई करेंगी। संवाद
Trending Videos