{"_id":"6a5154efc3e1c4953209a586","slug":"youth-killed-after-being-gored-and-flung-by-a-bull-while-trying-to-save-paddy-seedlings-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-178570-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: धान की पौध को बचाने गए युवक को सांड़ ने सींग में फंसाकर पटका, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: धान की पौध को बचाने गए युवक को सांड़ ने सींग में फंसाकर पटका, मौत
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में मौजूद मृतक मुनेश्वर के शोकाकुल परिजन। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। मिर्जापुर के जरियनपुर गांव निवासी विपिन (28) को बृहस्पतिवार शाम खेत पर सांड़ ने सींग से उठाकर पटक दिया। बाद में उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई।
परिजनों के अनुसार, विपिन खेतीबाड़ी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। बृहस्पतिवार की शाम करीब साढ़े चार बजे खेत पर लगी धान की पौध की देखभाल कर रहे थे। इस दौरान खेत में सांड़ घुस गया। उन्होंने सांड़ को भगाने की कोशिश तो उसने उन्हें दौड़ा लिया।
खेत पर पानी के कारण विपिन भाग नहीं सके और सांड़ ने उन्हें सींग में फंसाकर उठाकर पटक दिया। विपिन खेत में भरे पानी में मुंह के बल गिरे और उनकी मौत हो गई। आसपास के लोगों ने आकर सांड़ को भगाया। खबर सुनकर उनकी पत्नी शिवानी रोते-रोते कई बार बेहोश हो गई। उनके दो बेटे और दो बेटियां हैं। एक बेटी का जन्म पांच दिन पूर्व ही हुआ है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- --
पुवायां में भी साड़ ने उठाकर पटका, दम तोड़ा
पुवायां। वेल्डिंग का काम करने वाले मुनेश्वर (38) शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे राजीव चौक पर बस से उतरे। उन्हें नाहिल गांव जाना था। थोड़ा पैदल चले तभी सांड़ ने उठाकर उन्हें पटक दिया। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उन्हें सीएचसी भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया।
हादसे की सूचना पर राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे परिजन उनके शव को देख बिलख पड़े। उनकी बेटी सुमन, रानी, बबिता का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया। पत्नी संगीता बेसुध हो गईं हैं। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
पुवायां में हाईवे से लेकर गलियों तक घूम रहे सांड़
पुवायां। कस्बे में 50 से अधिक छुट्टा पशु घूम रहे हैं। इसमें सांड़ की संख्या ज्यादा है। सांड़ लोगों को घायल कर चुके हैं लेकिन ईओ सहित कोई भी जिम्मेदार अधिकारी ध्यान देने के लिए तैयार नहीं है। यही कारण है शुक्रवार को सांड़ के हमले में मुनेश्वर की जान चली गई। राजीव चौक के पास निगोही रोड पर लोग फुटपाथ घेरकर सब्जी और फल बेचते हैं, इसके अलावा चाट, पकौड़ी की दुकानें भी हैं। सब्जी, फलों और चाट आदि के दोने फेंके जाने के कारण यहां पर हर समय छुट्टा पशु घूमते रहते हैं। संवाद
-- -
युवक के घायल होने की जानकारी मिली थी। लगभग 70 से 80 सांड़ पकड़कर बरबर स्थित नंदीशाला भिजवाए जा चुके हैं। पुवायां में नंदीशाला के निर्माण के लिए प्रस्ताव भी भेजा गया है। मंजूरी मिलने पर नंदीशाला का निर्माण कराया जाएगा।
-कल्पना शर्मा, ईओ, नगर पालिका पुवायां