{"_id":"6a53e824f24d88a96a0b5768","slug":"youth-who-climbed-mobile-tower-goes-missing-under-suspicious-circumstances-family-worried-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-178807-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: मोबाइल टावर पर चढ़ने वाल युवक संदिग्ध हालात में लापता, परिजन परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: मोबाइल टावर पर चढ़ने वाल युवक संदिग्ध हालात में लापता, परिजन परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिलहर। दो दिन पहले लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर कछियानी खेड़ा स्थित राजकीय महाविद्यालय परिसर में लगे मोबाइल टावर पर चढ़ा मीरानपुर कटरा के मोहल्ला रामनगर कॉलोनी निवासी आकाश यादव शनिवार की रात संदिग्ध हालात में लापता हो गया। इससे उसके परिजन बेहद परेशान हैं।
लापता युवक आकाश बृहस्पतिवार की शाम मोबाइल टावर पर चढ़ गया था। अगले दिन शुक्रवार को एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार, एसडीएम जीत सिंह राय, सीओ इशिका सिंह आदि अधिकारियों ने घंटों की मशक्कत के बाद उसे समझाकर नीचे उतारा था। मांग के अनुरूप एडीएम से सेना में नौकरी दिलाने का आश्वासन मिलने पर वह नीचे आया था। बाद में पुलिस उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई और मेडिकल कराने के बाद उसे बरेली के मानसिक चिकित्सालय में भर्ती करा दिया था।
शनिवार को आकाश अपने माता-पिता के साथ घर लौट आया, लेकिन रात में किसी समय वह किसी को बताए बिना घर से निकल गया। पिता गुड्डू यादव, मां अनीता और अन्य परिजन उसकी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। सीओ इशिका सिंह ने बताया कि आकाश को बरेली के मानसिक रोग अस्पताल में भर्ती कराकर उसके परिजनों को देखरेख की जिम्मेदारी दी गई थी। अभी आकाश के परिजनों से इस बारे में कोई तहरीर नहीं मिली है। संवाद