फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Youths clash after altercation at fair; police team subjected to abusive behavior.

Shahjahanpur News: मेले में कहासुनी के बाद युवकों में मारपीट, पुलिस टीम से अभद्रता

Mon, 17 Aug 2026 11:06 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Youths clash after altercation at fair; police team subjected to abusive behavior.
रोजा (शाहजहांपुर)। गांव एठा हुसैनपुर में नागपंचमी के मेले में युवकों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इस बीच पहुंची पुलिस से भी अभद्रता की गई। पुलिस दोनों पक्षों के युवकों को पकड़कर थाने ले आई।
विज्ञापन

सोमवार को क्षेत्र के गांव मानपुर चचरी निवासी कुछ युवक नागपंचमी का मेला देखने के लिए ऐठा हुसैनपुर गांव गए थे। इस बीच वहां स्थानीय युवकों से धक्का लगने को लेकर हुई कहासुनी के बाद दोनाें में बहसबाजी होने लगी और देखते ही देखते मारपीट हो गई। दोनों पक्षों के युवकों ने एक-दूसरे को दौड़ाकर पीटा।
विज्ञापन

मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बीच-बचाव कराया। इस दौरान पुलिसकर्मियों से भी मारपीट की गई। हालांकि पुलिस इससे इन्कार कर रही है। इसके बाद बड़ी संख्या में थाने से पहुंची पुलिस दोनों पक्षों के युवकों को पकड़कर थाने ले आई। पकड़े हुए लोगों से पूछताछ की जा रही है। सीओ सदर शुभम वर्मा ने बताया कि तहरीर प्राप्त होने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed