{"_id":"69c82c83a959ef5048016bd7","slug":"zeba-the-accused-in-the-badaun-case-arrived-and-departed-three-constables-transferred-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-169232-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बदायूं कांड के आरोपी जेबा आए और चले भी गए... तीन सिपाहियों का तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बदायूं कांड के आरोपी जेबा आए और चले भी गए... तीन सिपाहियों का तबादला
विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां (शाहजहांपुर)। पुवायां थाना क्षेत्र के जेबा हलके से एक साथ तीन सिपाहियों का तबादला किया गया है। कुछ लोग तबादलों को बदायूं कांड से जोड़कर देख रहे हैं। माना जा रहा है कि बदायूं कांड में शामिल आरोपी जेबा आए और चले गए, लेकिन हलका पुलिस को भनक तक नहीं लग सकी। हालांकि पुलिस अधिकारी इसे रुटीन स्थानांतरण बता रहे हैं।
बदायूं के सैजनी स्थित एचपीसीएल प्लांट में डीजीएम सुधीर गुप्ता व सहायक मुख्य प्रबंधक हर्षित की 12 मार्च को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मुख्य आरोपी गांव सैजनी निवासी अजय प्रताप सिंह और दो अन्य लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। अजयपाल के ताऊ राकेश सिंह, उसके पिता और भाइयों की तलाश की जा रही है।
बदायूं पुलिस पुवायां के गांव जेबा में आरोपियों की तलाश में दो बार दबिश दे चुकी है। पुलिस सूत्र बताते हैं कि बदायूं पुलिस की जांच में यह सामने आया है कि आरोपी मदद मांगने के लिए गांव जेबा तक आए थे, मगर अलर्ट किए जाने के बावजूद स्थानीय पुलिस को खबर तक नहीं लगी। अब जेबा हलका क्षेत्र के तीन सिपाहियों को अचानक हटाया गया तो इस कार्रवाई को इसी लापरवाही से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि एसपी राजेश द्विवेदी का कहना है कि सिपाहियों का स्थानांतरण रुटीन प्रक्रिया के तहत किया गया है।
Trending Videos