सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   12-year-old boy dies in bike accident

Shamli News: बाइक की टक्कर से 12 वर्षीय किशोर की मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 09 Feb 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
12-year-old boy dies in bike accident
विज्ञापन
थानाभवन। क्षेत्र के गांव कादरगढ़ के पास बाइक की टक्कर से 12 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। रविवार शाम को हुए हादसे में मारे गए किशोर की पहचान उवेश पुत्र गुलफाम निवासी गांव कुल्हाड़ी, थाना चरथावल, जनपद मुजफ्फरनगर के रूप में हुई है।
Trending Videos


परिजनों ने पुलिस को बताया कि उवेश जन्म से ही बोलने और सुनने में असमर्थ था तथा मंदबुद्धि भी था। वह इस तरह कभी-कभी घर से बिना बताए निकल जाता था। रविवार को भी वह घर से निकल गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उवेश गांव कादरगढ़ में किसी कार्यक्रम में खाना खाने के बाद बाहर निकला था। उसी दौरान किसी बाइक की टक्कर लग गई। बाइक सवार मौके से भाग गया। राहगीरों ने घायल अवस्था में किशोर को सीएचसी थानाभवन में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने सोशल मीडिया पर फोटो साझा किया। इसके बाद किशोर की पहचान हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed