{"_id":"6988e2df4af721cb0107f27f","slug":"attempt-to-strangle-the-inspector-by-throwing-him-down-shamli-news-c-26-1-sal1002-159130-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: दरोगा को नीचे गिराकर गला दबाने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: दरोगा को नीचे गिराकर गला दबाने का प्रयास
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Mon, 09 Feb 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
शामली में आदर्श मंड़ी पुलिस ने गिरफ्तार किए दरोगा से मारपीट के आरोपी । पुलिस
विज्ञापन
शामली। शहर के गुरुद्वारा तिराहे पर आदर्श मंडी थाने के दरोगा अरविंद कुमार के साथ मारपीट कर वर्दी फाड़ने और नीचे गिराकर गला दबाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने आरोपी दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया।
दरोगा अरविंद कुमार शनिवार देर शाम को गुरुद्वारा तिराहे पर चेकिंग कर रहे थे। उसी दौरान चेकिंग होने पर आक्रमक हुए दो युवकों ने उनके साथ अभद्रता व मारपीट की थी। इस मामले में दरोगा की तरफ से आदर्श मंडी थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई। दरोगा ने बताया कि वह एक अन्य दरोगा व हैड कांस्टेबल के साथ चेकिंग कर रहे थे। उसी दौरान दो युवकों को चेकिंग करने के लिए रोका। आरोप है कि पूछताछ करने पुलिस पर अपशब्द कहकर फब्तियां कसने लगे। उन युवकों को रोका गया तो उन्होंने वहां खड़े होकर वाहनों की चेकिंग करने से रोकते हुए सरकारी कार्य में बाधा डाली।
आरोपियों ने दरोगा को सरेआम नीचे गिराकर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से गला दबाया और हाथ में लिए किसी धारदार वस्तु से उनकी आंख के नीचे वार किया। आरोप है कि दोनों युवकों ने लात घूसों से मारपीट कर घायल करते हुए उनकी वर्दी तक फाड़ दी।
Trending Videos