सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   A grand procession was taken out in the city on Ram Navami.

Shamli News: रामनवमी पर नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली

संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 27 Mar 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
A grand procession was taken out in the city on Ram Navami.
कैराना में श्री रामनवमी के अवसर पर शोभायात्रा में फूलों के रथ पर विराजमान श्री राम दरबार-संवाद
विज्ञापन
कैराना। श्री रामनवमी के अवसर पर नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में सुंदर झांकियों के अलावा बैंड बाजों की धुन पर श्रद्धालु झूम रहे थे।
Trending Videos

बृहस्पतिवार को श्री रामनवमी पर शाम 4:00 बजे सिद्ध पीठ प्राचीन बनखंडी महादेव मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में श्री गणेश भगवान, खाटू श्याम जी महाराज, पवन पुत्र हनुमान, भोले शंकर, भारत माता, श्री बांके बिहारी की झांकियों के अलावा श्रद्धालु गुलाल से होली खेलते हुए बैंड बाजो और डीजे की भक्ति भरी धुनों पर झूम रहे थे।
शोभायात्रा के अंत में फूलों के रथ पर अयोध्या नगरी के प्रभु श्री राम का दरबार वातावरण को भक्तिमय कर रहा था। शोभा यात्रा बनखंडी महादेव से प्रारंभ होकर चौक बाजार, जोड़ियां कुआं, सराफा बाजार, पुराना बाजार, मीना मार्केट, पट्टो वाला, पवन धाम, मोहल्ला गुंबद, शामली बस स्टैंड होते हुए पुन बनखंडी महादेव मंदिर पर जाकर संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा श्री दुर्गा अष्टमी और नवमी के अवसर पर श्रद्धालुओं ने कन्याओं का पूजन किया और उन्हें भोजन कराया। कन्याओं की पूजा करने के साथ ही उन्हें उपहार भेंट किए गए।

कैराना में श्री रामनवमी के अवसर पर शोभायात्रा में फूलों के रथ पर विराजमान श्री राम दरबार-संवाद

कैराना में श्री रामनवमी के अवसर पर शोभायात्रा में फूलों के रथ पर विराजमान श्री राम दरबार-संवाद

कैराना में श्री रामनवमी के अवसर पर शोभायात्रा में फूलों के रथ पर विराजमान श्री राम दरबार-संवाद

कैराना में श्री रामनवमी के अवसर पर शोभायात्रा में फूलों के रथ पर विराजमान श्री राम दरबार-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed