फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Aadhaar related problems will now be resolved in the district itself

Shamli News: आधार से जुड़ी समस्याओं का अब जिले में ही होगा समाधान

Wed, 19 Aug 2026 12:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 19 Aug 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Aadhaar related problems will now be resolved in the district itself
शामली। जनपद में यूआईडीएआई (आधार) का स्थायी कार्यालय शुरू हो गया है। अब आधार कार्ड में संशोधन और अपडेट से जुड़ी समस्याओं का समाधान जिले में ही कराया जा सकेगा।
विज्ञापन

यूआईडीएआई के सहायक प्रबंधक एवं सहारनपुर मंडल के नोडल अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि पांच और 15 वर्ष की आयु पूरी होने पर बच्चों का आधार अपडेट कराना जरूरी है। अपडेट नहीं कराने पर परीक्षा फॉर्म समेत अन्य दस्तावेज भरने में परेशानी हो सकती है। कैराना रोड स्थित ग्लोबल शांति केयर हॉस्पिटल के सामने आधार केंद्र शुरू किया गया है। जिले में 102 आधार अपडेट केंद्र संचालित हैं। उन्होंने बताया कि नया आधार बनवाना निशुल्क है। 15 वर्ष तक के बच्चों का अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट भी निशुल्क है, जबकि अन्य बायोमेट्रिक अपडेट के लिए 125 रुपये शुल्क निर्धारित है। जन्मतिथि या पता अपडेट कराने के लिए 75 रुपये शुल्क लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed