फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Tehsildar, Kanungo and Inspector remained spectators and kept making videos on their mobile phones.

Shamli News: तमाशबीन बने रहे तहसीलदार, कानूनगो, दरोगा बनाता रहा मोबाइल से वीडियो

Wed, 19 Aug 2026 12:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 19 Aug 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Tehsildar, Kanungo and Inspector remained spectators and kept making videos on their mobile phones.
आत्महत्या का प्रयास करने वाले किसान को उठाते उसके परिजन। वीडियोग्रैब
शामली। गोहरनी गांव के पास भूमि विवाद में किसान आदित्य द्वारा आत्महत्या के प्रयास के मामले में उसके परिजनों ने दौड़कर आग बुझाकर उसकी जान बचाई। आरोप है कि मौके पर मौजूद तहसीलदार, कानूनगो और राजस्व टीम के अन्य सदस्य तमाशबीन बने रहे। वहीं, आदर्श मंडी थाने का एक दरोगा मोबाइल से वीडियो बनाने में व्यस्त रहा। यदि किसान के पिता मनोज और अन्य लोग तत्काल दौड़कर आग नहीं बुझाते तो मौके पर ही उसकी जान जा सकती थी।
विज्ञापन


जिस समय किसान आदित्य ने खुद को आग लगाई, उस समय मौके पर तहसीलदार राहुल सिंह, कानूनगो अमरीश शर्मा और राजस्व टीम के अन्य सदस्य मौजूद थे। आरोप है कि आग लगने के बाद भी टीम के किसी सदस्य ने आग बुझाने का प्रयास नहीं किया। आदित्य के पिता और अन्य लोगों ने किसी तरह आग बुझाई।
विज्ञापन


आग लगाने के दौरान की 4.50 मिनट की वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमें अधिकारी और कर्मचारी तमाशबीन बने दिखाई दे रहे हैं, जबकि आग लगते ही किसान के पिता और अन्य लोग दौड़कर उसकी जान बचाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में किसान कह रहा है कि दलालों को रुपये नहीं दिए तो उसे यह कदम उठाना पड़ा। किसान यह भी कहता सुनाई दे रहा है, कानूनगो साहब, मैं जा रहा हूं। चार माह से तमाशा करवा रहे हो। आपकी हमसे क्या दुश्मनी थी। यदि मुझे कुछ हुआ तो इसका जिम्मेदार तुम होंगे। जिलाधिकारी आलोक यादव ने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमिश्नर से लेकर जिलाधिकारी तक लगाई थी गुहार, फिर भी नहीं हुई सुनवाई
शामली। आत्महत्या का प्रयास करने वाले किसान आदित्य के फूफा देशपाल सिंह ने बताया कि आदित्य और उसके पिता मनोज कुमार मामले को लेकर सोमवार को सहारनपुर में कमिश्नर से मिले थे। इसके बाद तहसील में अधिकारियों से मिलकर बिना नोटिस दिए विपक्षियों से साजिश कर चाहरदीवारी गिराने के प्रयास का आरोप लगाया था। उनका कहना है कि अधिकारियों ने उनकी सुनवाई नहीं की, जिसके बाद आदित्य ने आत्मघाती कदम उठाया।

आत्महत्या का प्रयास करने वाले किसान को उठाते उसके परिजन। वीडियोग्रैब

आत्महत्या का प्रयास करने वाले किसान को उठाते उसके परिजन। वीडियोग्रैब

आत्महत्या का प्रयास करने वाले किसान को उठाते उसके परिजन। वीडियोग्रैब

आत्महत्या का प्रयास करने वाले किसान को उठाते उसके परिजन। वीडियोग्रैब

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed