{"_id":"6980ed39264f85c5ea05a6e2","slug":"accused-of-fraud-in-the-name-of-providing-jobs-in-russia-shamli-news-c-26-1-smrt1048-158796-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: रूस में नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: रूस में नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Tue, 03 Feb 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। शामली निवासी युवक ने एजेंट पर रूस में नौकरी दिलाने का झांसा देकर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।
शहर के मोहल्ला शिव कालोनी माजरा रोड निवासी सोनित ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि जिला सहारनपुर के ननौता क्षेत्र निवासी एजेंट ने उससे रूस में पैकिंग करने का कार्य बताकर नौकरी पर भेजा था। 29 सितंबर 2025 को जयपुर से फ्लाइट से वह रूस के मास्को शहर पहुंचा। दो दिन बाद एजेंट द्वारा बताई गई कंपनी में काम करने गया तो वहां पता चला कि वह मीट प्लांट है। उसने एजेंट को बताया तो उसे सात दिन काम करने और दूसरी कंपनी बदलने का आश्वासन दिया, लेकिन दस दिन बाद भी कंपनी नहीं बदली तो उसने दोबारा उसे फोन किया तो उसने दूसरे एजेंट का नंबर दे दिया। वह एजेंट रूस में रहता है और भारत का रहने वाला है। उस एजेंट ने दस हजार रुपये अपने खाते में डलवाए और सात दिन में सैलरी दिलवाने की बात कही, लेकिन उसे कोई सैलरी नहीं मिली। 12 दिन बाद कंपनी में पुलिस की रेड पड़ी और भारत के 13 लोगों को थाने ले गए। वहां पता चला कि एजेंट ने उन्हें जो वीजा दिया था वह केवल घूमने के लिए था। पुलिस ने उससे पांच हजार रुपये जुर्माना लिया और भारत लौटने को कहा। पीड़ित ने एजेंट पर चार लाख 20 हजार रुपये ठगने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
पीड़ित ने कहा कि उसने रूस में काम करने के लिए दो लाख 20 हजार रुपये अपनी बहन से और दो लाख रुपये रिश्तेदार से उधार लिए थे। उस पर साढ़े तीन लाख रुपये का कर्ज हो गया। एसपी ने शहर कोतवाली पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए।
Trending Videos