सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   crime news

Shamli News: कार सवार लोगों ने किसान के घर पर की फायरिंग, दहशत

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
crime news
विज्ञापन
शामली। आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के मोहल्ला चौधरी चरण सिंह कालोनी में सोमवार रात को कार सवार लोगों ने किसान अनुज निर्वाल के घर पर पिस्टल से फायरिंग की। फायरिंग से किसान व उसके परिवार में दहशत बनी है। पीड़ित की तरफ से आदर्श मंडी थाने पर अज्ञात में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
Trending Videos

चौधरी चरण सिंह काॅलोनी निवासी अनुज निर्वाल ने आदर्श मंडी थाने पर दी तहरीर में बताया कि सोमवार रात करीब साढ़े 10 बजे वह अपने परिवार के साथ घर के अंदर थे और दरवाजा बंद किया हुआ था। उसी समय कार सवार लोग घर के बाहर पहुंचे और कार में बैठे हुए पिस्टल से जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। इसके बाद आरोपी कार समेत मौके से भाग गए। गोली की आवाज से किसान व उसके परिवार में दहशत बन गई। पीड़ित की सूचना पर पुलिस व फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। घर पर लोहे के दरवाजे पर गोली का निशान मिला। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। इसमें कार का नंबर स्पष्ट नजर नहीं आ रहा। किसान की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed