सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   fire news

Shamli News: स्पेयर पार्ट्स की दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जला

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
fire news
विज्ञापन
थानाभवन। क्षेत्र के ग्राम हरड़ फतेहपुर में दिल्ली-सहारनपुर रोड पर स्थित एक ऑटो सर्विस एवं स्पेयर पार्ट्स की बंद दुकान में मंगलवार को सुबह 11 बजे शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई, जिससे दुकान में रखा अधिकांश सामान जलकर राख हो गया। आग से दुकानदार को एक लाख रुपये से अधिक के नुकसान का अनुमान है।
Trending Videos

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग की शुरुआत मामूली रूप में हुई थी, लेकिन देखते ही देखते उसने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे आग आसपास की दुकानों व रिहायशी इलाकों तक फैलने से रोक ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकान मालिक अरविंद ने बताया कि आग लगने से दुकान में रखा स्पेयर पार्ट्स और अन्य सामग्री पूरी तरह नष्ट हो गई है। प्रारंभिक आकलन में उन्हें एक लाख रुपये से अधिक का आर्थिक नुकसान हुआ है। बताया कि सुबह बंद दुकान में ही आग लगी।
पीड़ित दुकानदार ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। वहीं ग्राम प्रधान गौतम ठाकुर ने कहा कि आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच कराई जाएगी और पीड़ित अरविंद को हरसंभव सहायता दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed