सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   crime news

Shamli News: डीजे पर डांस को लेकर हुए विवाद में की गई थी छात्र अरशद की हत्या

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
crime news
गांव इस्सोपुरटील निवासी अरशद हत्याकांड के पकड़े गए आरोपी। पुलिस - फोटो : सड़क हादसे में महिला की मौत के बाद बिलखते परिजन।
विज्ञापन
शामली। कांधला थानाक्षेत्र के गांव इस्सोपुर टील में दो दिन पहले कक्षा 12 के छात्र अरशद (18) की हुई हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने उसके दो सहपाठियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त चाकू व बाइक बरामद की है। पुलिस का कहना है कि चार माह पहले डीजे पर डांस के दौरान हुए विवाद में छात्र की हत्या की गई थी।
Trending Videos

गांव इस्सोपुर टील में दो दिन पहले रविवार दोपहर करीब तीन बजे अरशद उर्फ असद की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। मृतक के पिता सलीम की तरफ से गांव के हिमांशु, कार्तिक, मिलन और विराट उर्फ चिंटू के खिलाफ थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी एनपी सिंह ने मंगलवार को इस घटना का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी हिमांशु व कार्तिक ने पुलिस पूछताछ पर बताया कि हिमांशु मुरली मनोहर इंटर कॉलेज, इस्सोपुरटील में कक्षा 12 में पढ़ता है। अरशद भी वहीं पढ़ता था। करीब चार माह पूर्व हिमांशु व कार्तिक का अरशद से गांव में डीजे पर डांस करने को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद दोनों पक्षों में गुटबाजी बन गई थी। एक गुट में हिमांशु व कार्तिक थे, जबकि दूसरे गुट में अरशद, मिलन व विराट थे। इससे पहले सभी की आपस में दोस्ती थी। एसपी के मुताबिक घटना वाले दिन एक फरवरी को हिमांशु व कार्तिक कांधला से जूते खरीदकर गांव जा रहे थे। रास्ते में गांव गढ़ी दौलत के निकट अरशद व मिलन ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर हिमांशु व कार्तिक के साथ मारपीट की थी, जिसमें कार्तिक को भी चोट आई थी। इससे आहत होकर हिमांशु अपने घर से चाकू और कार्तिक ने तमंचा लिया। इसके बाद वे दोनों बाइक में पेट्रोल भरवाने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान हिमांशु व कार्तिक को गांव के बाहर दुकान पर अरशद खड़ा मिला। कार्तिक ने अरशद को पकड़ लिया और मारपीट के दौरान हिमांशु ने अरशद पर चाकू से वार कर गंभीर घायल कर दिया। भागते समय कार्तिक से तमंचा मौके पर गिर गया था। इसके बाद हिमांशु व कार्तिक वहां से टांडा होते हुए करनाल भाग गए थे। एसपी ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य नामजद दो आरोपी विराट व मिलन पुलिस की हिरासत में हैं। इनसे पूछताछ कर उनकी घटना में संलिप्तता की जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
ये हुई थी घटना
अरशद उर्फ असद गांव के अपने साथी विराट के साथ रविवार को बाइक से गांव के बाहर स्थित दुकान पर समोसा खाने गया था। वहां पर कार्तिक व हिमांशु ने अरशद पर चाकू से वार किए थे। ग्रामीणों के शोर मचाने पर दोनों मौके से भाग गए थे। अरशद को सीएचसी कांधला ले जाया गया था, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। पुलिस को मौके पर तमंचा पड़ा हुआ मिला था। एसपी का कहना है कि आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उनका इरादा हत्या करना नहीं था, लेकिन गले पर लगे चाकू से गहरा घाव हो गया था और अधिक रक्त बहने से उसकी मृत्यु हो गई। अरशद के गले के अलावा पेट व छाती में भी चाकू लगे पाए गए।

---
एक साल पहले भी छात्र की दोस्तों ने की थी हत्या
शामली। शहर के माजरा रोड निवासी कक्षा 11 के छात्र कमल की उसके चार दोस्तों ने हत्या कर दी थी। आरोपियों ने शव को गंदेवड़ा संगम पर ले जाकर पेट्रोल से जला दिया था। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर शव बरामद कर लिया था। पुलिस ने छात्रा से बात करने को लेकर विवाद में छात्र की हत्या करने का खुलासा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed