सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   crime news

Shamli News: नौकरी के झांसे में भेजा थाइलैंड

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
crime news
विज्ञापन
शामली। शहर निवासी युवक फरीद ने थाइलैंड में कंप्यूटर ऑपरेटर की नौकरी का झांसा देकर अवैध रूप से म्यांमार ले जाकर बंधक बनाने और साइबर अपराध कराने का आरोप लगाया। शहर कोतवाली में पीड़ित की तरफ से एजेंट समेत दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
Trending Videos

शहर के मोहल्ला पंसारियान निवासी फरीद ने शहर कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह वर्ष 2024 में दिल्ली में आईजीआई एयरपोर्ट पर काम करता था। उसी एयरपोर्ट पर उसका दोस्त प्रकाश निवासी बिहार भी काम करता था। प्रकाश ने उसे बताया कि उसके लिए थाइलैंड में कंप्यूटर ऑपरेटर की जॉब है। उसे सैलरी के रूप में 25 से 30 हजार रुपये थाईलैंड की करेंसी के हिसाब से मिलेंगे। इसके अलावा खाना पीना सब कंपनी की तरफ से मिलेगा। फिर उसने एजेंट कन्हैया गुर्जर निवासी राजस्थान को उसका बायोडाटा और उसकी वीडियो भेजी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एजेंट कन्हैया ने उसका जूम एप पर थाइलैंड से इंटरव्यू कराया। इंटरव्यू क्लियर होने पर एजेंट ने उसके थाइलैंड के टिकट कराए। 25 जनवरी 2025 को आईजीआई एयरपोर्ट दिल्ली से उसकी फ्लाइट थी। अगले दिन वह थाइलैंड पहुंचा। वहां थाइलैंड के निवासी ने उसे रिसीव किया और वहां दो दिन रिसोर्ट में रहा। इसके बाद वहां से मैसोर्ट नाम की जगह पर भेजा। अगले दिन मैसोर्ट से म्यांमार पानी के रास्ते भेज दिया। म्यामांर पहुंचने पर उसके सारे कागज उन लोगाें ने जब्त कर लिए। इसके बाद उसे कंप्यूटर ऑपरेटर का काम बताकर उससे साइबर अटेकिंग का काम कराया, जिसका उसने विरोध किया तो वहां के लोगों ने कहा कि उसे इसी काम के लिए यहां बुलाया गया है। उसे लोगों से डालर में इन्वेस्ट कराना सिखाया गया। जब उसे लगा कि उससे गलत काम कराया जा रहा है तो उसने उन लोगों से इंडिया वापस जाने को कहा तो उन्होंने उसके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए दस लाख रुपये मांगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed