{"_id":"6a8602a8e008bd606a07d3b2","slug":"anger-in-bhakiyu-over-theft-at-tube-wells-warns-of-agitation-shamli-news-c-26-1-smrt1048-172222-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: नलकूपों पर चोरी को लेकर भाकियू में रोष, आंदोलन की दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: नलकूपों पर चोरी को लेकर भाकियू में रोष, आंदोलन की दी चेतावनी
Thu, 20 Aug 2026 12:53 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Thu, 20 Aug 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
शहर कोतवाली प्रभारी का घेराव करते भाकियू पदाधिकारी। स्रोत संगठन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। गांव बहावड़ी व आसपास के गांवों के खेतों में नलकूपों पर चोरी की वारदातों को लेकर भाकियू पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने कोतवाली प्रभारी का घेराव किया। उन्होंने चोरी की वारदातों पर रोष जताते हुए खुलासे की मांग की। चेतावनी दी कि अगर जल्द ही बदमाश गिरफ्तार नहीं होते तो आंदोलन किया जाएगा।
शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव बहावड़ी में 21 किसानों के नलकूपों पर चोरी की वारदातों को लेकर भाकियू पदाधिकारी कोतवाली पहुंचें। उन्होंने कोतवाली प्रभारी से मिलकर चोरी की वारदातों पर रोक न लगने पर पुलिस के खिलाफ रोष जताया। उन्होंने कोतवाली प्रभारी से नलकूपों पर चोरी करने वाले असली आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र गौतम ने बताया कि नलकूपों पर चोरी करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें लगी है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार किया जाएगा। इस अवसर पर कपिल खाटियान, मोहित शर्मा, संजीव राठी, कुलदीप पंवार, योगेंद्र सिंह, अनिल मलिक आदि मौजूद रहे।