{"_id":"6980edba934199672f0607a3","slug":"arshad-murder-case-ruckus-created-after-body-was-refused-to-be-cremated-shamli-news-c-26-1-smrt1048-158782-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"अरशद हत्याकांड : शव को सुपुर्दे खाक से मना कर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अरशद हत्याकांड : शव को सुपुर्दे खाक से मना कर किया हंगामा
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Tue, 03 Feb 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
कांधला क्षेत्र के गांव इस्सोपुरटील निवासी अरशद का फाइल फोटो ।
- फोटो : 1
विज्ञापन
कांधला (शामली)। गांव इस्सोपुर टील में छात्र अरशद की हत्या में सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद पहुंचे शव को परिजनों ने सुपुर्दे खाक करने से मना करते हुए हत्यारोपियों की गिरफ्तारी और गैंगस्टर व रासुका के तहत कार्रवाई किए जाने की मांग की। गुस्साए परिजनों ने पुलिस का विरोध किया। सपा विधायक नाहिद हसन मौके पर पहुंचे। तीन घंटे तक विरोध और गहमा-गहमी के बीच थाने से मुख्य आरोपी हिमांशु का फोटो दिखाने और ठोस कार्रवाई के आश्वासन के बाद परिजनों ने शव को सुपुर्दे खाक किया।
गांव इस्सोपुर टील में रविवार को दिनदहाड़े कक्षा 12 के छात्र अरशद की उसके दोस्तों ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। मृतक के पिता सलीम की तरफ से गांव के हिमांशु, कार्तिक, मिलन और विराट उर्फ चिंटू के खिलाफ घर से बुलाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
पुलिस ने रविवार रात को विराट को हिरासत में ले लिया था। सोमवार दोपहर 12 बजे पोस्टमार्टम के बाद अरशद का शव घर पहुंचा। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए। परिजनों व ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक शव को सुपुर्दे खाक करने से इन्कार कर दिया। साथ ही आरोपियों पर रासुका व गैंगस्टर की कार्रवाई की मांग की। सीओ कैराना हेमंत कुमार और थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ गांव में पहुंचे। उन्होंने परिजनों व ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की और बताया कि मुख्य आरोपी हिमांशु व मिलन को भी हिरासत में ले लिया गया है, लेकिन ग्रामीण नहीं माने।
इसके बाद सपा विधायक नाहिद हसन ने गांव में पहुंचकर परिजनों से वार्ता की। इसके बाद विधायक ने सीओ से आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर वार्ता की। इस दौरान पुलिस के साथ नोकझोंक भी हुई। विधायक ने कहा कि उन्हें मुख्य अभियुक्त हिमांशु की गिरफ्तारी के बारे में स्पष्ट बताया जाए। सीओ ने परिजनों को गिरफ्तारी होने का विश्वास दिलाने की कोशिश की, लेकिन परिजन नहीं माने।
बाद में थाना प्रभारी ने थाने से आरोपी हिमांशु का फोटो मंगाया। सीओ ने इस मामले में चौथे आरोपी कार्तिक की भी जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इसके बाद शाम चार बजे शव को सुपुर्दे खाक किया गया।
पीपीएस अधिकारी हूं, हम पर भरोसा नहीं
विधायक नाहिद हसन से वार्ता के दौरान सीओ बार-बार मुख्य आरोपी हिमांशु की गिरफ्तारी का विश्वास दिलाने में लगे रहे, लेकिन जब परिजन नहीं माने तो विधायक ने कहा कि फोटो मंगा लो और परिजनों को दिखा दो, इनको विश्वास आ जाएगा। इस पर सीओ ने बिगड़ते हुए कहा कि आप लोगों को हम पर भरोसा नहीं है तो हमारी मेहनत का कोई फायदा नहीं है। मुझे झूठ बोलकर आपसे क्या मिलेगा। मैं पीपीएस अधिकारी हूूं, कोई और नहीं हूं। थाने से आरोपी का फोटो मंगाने के बाद ही मामला शांत हुआ। उधर, मृतक और आरोपी पक्ष अलग-अलग वर्ग से होने के कारण एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।
Trending Videos

कांधला क्षेत्र के गांव इस्सोपुरटील निवासी अरशद का फाइल फोटो ।- फोटो : 1