{"_id":"69c68c7ba0dfa0e9c30aac0a","slug":"ashutosh-brahmachari-receives-bomb-threat-over-phone-from-pakistani-number-in-shamli-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: आशुतोष ब्रह्मचारी को जान से मारने की धमकी, पाकिस्तानी नंबर से आया फोन; अविमुक्तेश्वरानंद से जुड़ा है लिंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: आशुतोष ब्रह्मचारी को जान से मारने की धमकी, पाकिस्तानी नंबर से आया फोन; अविमुक्तेश्वरानंद से जुड़ा है लिंक
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Published by: Rahul Kumar Tiwari
Updated Fri, 27 Mar 2026 07:26 PM IST
विज्ञापन
सार
मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मभूमि ट्रस्ट के अध्यक्ष को सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका की पैरवी रोकने के लिए पाकिस्तान नंबर से धमकी भरी कॉल आई। कॉल करने वाले ने बम से उड़ाने और अगवा करने की धमकी दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
आशुतोष ब्रह्मचारी।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका की पैरवी रोकने के लिए श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति निर्माण ट्रस्ट, मथुरा के अध्यक्ष आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज के मोबाइल फोन पर पाकिस्तान के नंबर से धमकी भरी कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती प्रकरण में पैरवी की तो बम से उड़ा दिया जाएगा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई।
आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज ने 25 मार्च को सर्वोच्च न्यायालय, नई दिल्ली में विशेष अनुमति याचिका (आपराधिक) दायर की थी। उन्होंने नाबालिगों के यौन उत्पीड़न प्रकरण में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को जमानत देने के मामले में यह याचिका दाखिल की थी।
आरोप है कि शुक्रवार शाम करीब 5:53 बजे उनके मोबाइल फोन पर एक अज्ञात व्यक्ति ने विदेशी नंबर (+92...) से कॉल कर धमकी दी कि यदि पैरवी की गई या याचिका वापस नहीं ली गई, तो उन्हें और उनके अधिवक्ता सौरभ अजय गुप्ता को बम से उड़ाने या अगवा करने की घटना को अंजाम दिया जाएगा। धमकी मिलते ही 112 आपातकालीन सेवा पर सूचना दी गई। सूचना पर थाना कांधला पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मामले की जानकारी पुलिस अधीक्षक शामली नरेंद्र प्रताप सिंह को भी दी गई। एसपी ने बताया कि मामले की जांच कर प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos