सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Ashutosh Brahmachari receives bomb threat

Shamli News: आशुतोष ब्रह्मचारी को बम से उड़ाने की धमकी

संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 28 Mar 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Ashutosh Brahmachari receives bomb threat
आशुतोष ब्रह्मचारी। - फोटो : 1
विज्ञापन
कांधला। सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका की पैरवी से रोकने के लिए श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति निर्माण ट्रस्ट, मथुरा के अध्यक्ष आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज के मोबाइल फोन पर पाकिस्तान के नंबर से धमकी भरी कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती प्रकरण में पैरवी की तो बम से उड़ा दिए जाओगे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है।
Trending Videos

आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज ने 25 मार्च को सर्वोच्च न्यायालय, नई दिल्ली में नाबालिगों के यौन उत्पीड़न प्रकरण में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को जमानत देने के मामले में याचिका लगाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि शुक्रवार को शाम करीब 5:53 बजे उनके मोबाइल फोन पर एक अज्ञात व्यक्ति ने विदेशी नंबर से कॉल कर धमकी दी कि यदि पैरवी की गई या वापस नहीं ली गई, तो उन्हें और उनके अधिवक्ता सौरभ अजय गुप्ता को बम से उड़ाने या अगवा करने की घटना को अंजाम दिया जाएगा।
धमकी मिलते ही 112 आपातकालीन सेवा पर सूचना दी गई। सूचना पर थाना कांधला पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मामले की जानकारी पुलिस अधीक्षक शामली नरेंद्र प्रताप सिंह को भी दी गई। एसपी का कहना है कि मामले की जांच कर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed