{"_id":"6a328a5daab9bc8bd80f0292","slug":"ayush-malik-conversion-case-another-fir-lodged-over-viral-ai-generated-video-bjp-leader-expresses-concern-2026-06-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आयुष मलिक धर्मांतरण: एआई से वीडियो बनाकर वायरल करने के मामले में एक और FIR, भाजपा नेता ने जताया खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुष मलिक धर्मांतरण: एआई से वीडियो बनाकर वायरल करने के मामले में एक और FIR, भाजपा नेता ने जताया खतरा
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
Published by: Mohd Mustakim
Updated Wed, 17 Jun 2026 05:22 PM IST
विज्ञापन
सार
Shamli News: आयुष के एआई से बनाए गए तीन वीडियो और वायरल हो रहे हैं, जिनमें भ्रामक सामग्री होने का आरोप लगाया गया है। इस संबंध में भाजपा के जिला मंत्री एवं वार्ड सभासद अनिल उपाध्याय की तरफ से प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
आयुष मलिक उर्फ मोहम्मद अली
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
शहर के चर्चित धर्मांतरण प्रकरण में आयुष मलिक के तीन और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। इस मामले में भाजपा के जिला मंत्री एवं नगरपालिका शामली के वार्ड 16 के सभासद अनिल उपाध्याय की तरफ से शहर कोतवाली में एसडीपीआई यानी सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया के कार्यकर्ता समेत दो लोगों के खिलाफ एआई से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
आयुष मलिक उर्फ मोहम्मद अली।
- फोटो : अमर उजाला
दवा कारोबारी देवराज मलिक के पुत्र आयुष मलिक के धर्मांतरण प्रकरण को लेकर सोशल मीडिया पर आए दिन वीडियो वायरल हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर मंगलवार शाम आयुष मलिक के तीन वीडियो और वायरल हुए। वायरल हुए वीडियो को लेकर मोहल्ला दयानंदनगर निवासी भाजपा के जिला मंत्री अनिल उपाध्याय ने शहर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
दर्ज प्राथमिकी में सभासद ने बताया कि आसिफ खान ने अपने फेसबुक स्टोरी पर आयुष मलिक के संबंध में एआई जनरेटेड वीडियो लगाया है, जिसमें आयुष मलिक कहता नजर आ रहा है कि उसका एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उसने दाढ़ी कटवाई हुई है। ये फोटो उसका नहीं है, एआई से बनाया हुआ है। इस्लाम मेरे दिल में बसा हुआ है, सिर्फ जबान पर नहीं है, जिसे वह किसी के दबाव में आकर छोड़ दे। अगर ये लोग मुझे मार भी डालें, तब भी वह इस्लाम से नहीं फिरेगा।

आसिफ खान के फेसबुक अकाउंट को चेक किया तो वह सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया से संबंधित पाया गया। यह वीडियो सोहिल खान नाम के यूट्यूब अकाउंट पर भी वायरल हो रहा है। इस अकाउंट पर आयुष मलिक के संबंध में एक अन्य एआई जनरेटेड वीडियो भी अपलोड किया गया, जिसमें आयुष मलिक कह रहा है कि वह अपने तमाम नॉन मुस्लिम भाइयों को कहना चाहता है कि वो इस्लाम को कुरान व हदीश की रोशनी में पढ़ें। मुसलमानों को देखकर इस्लाम समझने की कोशिश न करें, क्योंकि मुसलमान गलत हो सकता है, इस्लाम नहीं। यूट्यूब अकाउंट को चेक किया तो वह सोहिल खान का एक इंस्ट्राग्राम पेज है, जिसका नाम सोहिल_3110 नाम से है।
इनके अलावा एक अन्य एआई जनरेटेड वीडियो आयुष मलिक का स्टार न्यूज इंडिया के नाम के चैनल पर वायरल हो रहा है, जिसमें आयुष मलिक रोते हुए कहा रहा है कि अब कहां गए ये इस्लाम के ठेकेदार क्यों किसी की आवाज नहीं निकल रही उसके लिए, क्या उसने कोई बहुत बड़ा जुर्म कर दिया जो एक शब्द मेरे लिए नहीं निकल रहा। उसे किसी की जरूरत नहीं है। अल्लाह उसके लिए काफी है, जिस पर वह ईमान लाया है।
भाजपा नेता का आरोप है कि ये वीडियो भ्रामक हैं और इनसे समाज में हिंदू धर्म के प्रति घृणा फैलने व शांति भंग होने की आशंका है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आसिफ और सुहेल खान के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
भ्रामक वीडियो वायरल करने के दो मामले पूर्व में हो चुके दर्ज
धर्मांतरण प्रकरण को लेकर सोशल मीडिया पर भ्रामक वीडियो वायरल करने के दो मामले शहर कोतवाली में पूर्व में दर्ज हो चुके हैं। इनमें एक मामला आयुष के पिता देवराज मलिक की तरफ से दो दिन पहले शहर कोतवाली में दर्ज कराया गया, जिसमें एक महिला ने आयुष मलिक को अपना भाई बताते हुए उसे परेशान न करने की बात कही गई थी। हालांकि यह बयान जारी करने वाली महिला का दूसरा वीडियो मंगलवार को सामने आया, जिसमें उसने सफाई दी है कि वह आयुष की बहन नहीं है। उसका बयान गलत तरीके से वायरल किया गया। दूसरा मामला पालिका के वार्ड 23 के सभासद निशिकांत संगल की तरफ से तीन दिन पहले नूरशामा के विरुद्ध दर्ज कराया गया कराया गया, जिसमें आयुष मलिक की एआई से वीडियो बनाकर वायरल करने का आरोप है।

ये है मामला
शहर कोतवाली में छह जून को आयुष मलिक के पिता देवराज मलिक की तरफ से चांदनी कुरैशी, उसकी तीन बहनों, पिता, भाई, मौलाना मुनव्वर व अन्य दो अज्ञात मौलानाओं समेत 11 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। इस मामले में चांदनी कुरैशी, उसके पिता इस्लाम कुरैशी, फुफेरा भाई सपा अल्पसंख्यक सभा का प्रदेश सचिव तौफीक उर्फ भोला को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। मौलानाओं समेत आठ आरोपियों की तलाश में एसआईटी, एसओजी, क्राइम ब्रांच समेत कई टीमें लगी है। धर्मांतरण प्रकरण की जांच शहर कोतवाली से हटाकर एसआईटी को दी गई है। एसआईटी में शामिल थाना एएचटीयू प्रभारी जितेंद्र शर्मा कर रहे हैं।