सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Another person taken into custody in the Ayush conversion case; raids conducted at multiple locations.

Shamli News: आयुष धर्मांतरण प्रकरण में एक और व्यक्ति हिरासत में, कई स्थानों पर दी दबिश

संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 17 Jun 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Another person taken into custody in the Ayush conversion case; raids conducted at multiple locations.
विज्ञापन
शामली। आयुष मलिक धर्मांतरण प्रकरण में मंगलवार को पुलिस ने पूछताछ के लिए एक और आरोपी को हिरासत में लिया है। जबकि वांछित आरोपियों की तलाश में मेरठ, दिल्ली और मुजफ्फरनगर समेत कई स्थानों पर दबिश दी गई। मामले की जांच कर रही एसआईटी, शहर कोतवाली पुलिस, एसओजी और क्राइम ब्रांच की टीमें विभिन्न बिंदुओं पर जांच को आगे बढ़ा रही हैं। पुलिस को आशंका है कि वांछित आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदल रहे हैं, जिसके चलते उनकी गिरफ्तारी में कठिनाई आ रही है।

मंगलवार को पुलिस ने मामले से जुड़े एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर उससे कई घंटे तक पूछताछ की। जांच से जुड़े पहलुओं पर उससे जानकारी जुटाई गई। पुलिस पूछताछ में मिले तथ्यों का सत्यापन भी कर रही है। उधर, वांछित चल रहे आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमों ने मंगलवार को मेरठ, दिल्ली और मुजफ्फरनगर में संभावित ठिकानों पर दबिश दी। इसके अलावा कुछ अन्य स्थानों पर भी संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी के आधार पर जांच की गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और कई महत्वपूर्ण सुराग भी हाथ लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी सुमित शुक्ला ने बताया कि धर्मांतरण प्रकरण में पुलिस की टीमें लगातार कार्रवाई कर रही हैं। कुछ लोगों से पूछताछ की गई है। जल्द ही अन्य आरोपी भी गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन

मैंने सिर्फ अपने विचार रखे थे : शबीना

शामली। आयुष मलिक धर्मांतरण प्रकरण को लेकर सोशल मीडिया पर मंगलवार को शबीना खान नाम की महिला का एक और वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में महिला ने कहा कि उसने आयुष की वीडियो देखने के बाद केवल अपने विचार व्यक्त किए थे। वह आयुष की सगी बहन नहीं है और न ही उसका परिवार से कोई संबंध है। पूर्व की वीडियो में उसके बयान को गलत तरीके से प्रस्तुत किया जा रहा है। उसने केवल सोशल मीडिया पर चल रही चर्चा के आधार पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। उधर, इस मामले में पुलिस पहले ही अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर चुकी है। एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि प्रकरण की जांच जारी है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और अन्य तथ्यों की पड़ताल कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed