सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Rise in patients with itching, ringworm, and fungal infections during summer.

Shamli News: गर्मी में खुजली, दाद और फंगल संक्रमण के मरीज बढ़े

संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 17 Jun 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Rise in patients with itching, ringworm, and fungal infections during summer.
शामली में जिला अस्पताल में लगी मरीजोें की भीड़, सवाद
विज्ञापन
शामली। जिले में लगातार बढ़ रहे तापमान और उमस भरे मौसम का असर अब लोगों की त्वचा पर भी दिखाई देने लगा है। जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना 70 से 80 मरीज खुजली, दाद, फंगल संक्रमण, त्वचा पर लाल चकत्ते और एलर्जी की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। जबकि पूर्व में 20 से 30 मरीज ही पहुंच रहे थे।

जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. समद के अनुसार गर्मी के मौसम में अधिक पसीना आने और त्वचा के लंबे समय तक नम रहने से बैक्टीरियल और फंगल संक्रमण तेजी से फैलने लगता है। बच्चों में स्थिति और अधिक गंभीर है। डायपर पहनने वाले बच्चों की त्वचा पर रैशेज, लालिमा और जलन की समस्या बढ़ जाती है। वहीं खेतों, बाजारों और खुले वातावरण में काम करने वाले लोगों में भी त्वचा संबंधी रोगों के मामले बढ़े हैं। पिछले कुछ दिन में त्वचा रोगियों की संख्या बढ़ी है। मरीजों को दवा के साथ साफ-सफाई रखने, सूती कपड़े पहनने और शरीर को सूखा रखने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टर की सलाह
दिन में दो से तीन बार साफ पानी से स्नान करें। सूती और ढीले कपड़े पहनें। अधिक पसीना होने पर कपड़े तुरंत बदल लें। बच्चों के डायपर समय-समय पर बदलते रहें। संक्रमित व्यक्ति का तौलिया या कपड़ा साझा न करें। त्वचा पर खुजली या दाद होने पर तुरंत चिकित्सकीय सलाह लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed