{"_id":"69653eb7e5fa045748058470","slug":"campaign-intensifies-to-add-deleted-votes-shamli-news-c-26-1-sal1002-157372-2026-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: कटे वोट जुड़वाने के लिए अभियान तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: कटे वोट जुड़वाने के लिए अभियान तेज
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Tue, 13 Jan 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान में कटे वोट जुड़्वाने के लिए जिले में सभी प्रमुख राजनीतिक दल सक्रिय हो गए हैं। भाजपा, सपा, बसपा और रालोद के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मैदान में उतरकर गांव-गांव जनसंपर्क कर रहे हैं। बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) सहित अन्य कार्यकर्ताओं को कटे वोट जुड़वाने, नए वोट बनवाने और डबल वोट की जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस दौरान लोगों को मतदान के अधिकार और उसकी अहमियत भी बताई जा रही है।
भाजपा : घर-घर जाकर हो रही जांच
भाजपा जिलाध्यक्ष तेजेंद्र निर्वाल ने बताया कि पार्टी कार्यकर्ता घर-घर जाकर मतदाता सूची का सत्यापन कर रहे हैं। यह देखा जा रहा है कि किसी का नाम गलत या दो बार तो दर्ज नहीं है। जिन मतदाताओं के वोट नहीं बन पाए हैं, उन्हें सूची में जुड़वाने का प्रयास किया जा रहा है। बीएलए विधानसभा सीटवार कार्य कर रहे हैं।
कांग्रेस : बीएलए नियुक्त, सत्यापन कार्य जारी
कांग्रेस जिलाध्यक्ष अखलाक प्रधान और जिला कोऑर्डिनेटर ज्ञानेंद्र सिंह राघव ने बताया कि एसआईआर को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पंद्रह टीमों में बीएलए नियुक्त किए गए हैं। मतदाता सूची का सत्यापन किया जा रहा है और जगह-जगह वोट बनवाने का कार्य चल रहा है।
बसपा : 50 से अधिक टीमें सक्रिय
बसपा जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह ने बताया कि पार्टी द्वारा बीएलए नियुक्त कर दिए गए हैं। कटे और नए वोट जुड़वाने के लिए जिले में 50 से अधिक टीमें लगातार काम कर रही हैं।
रालोद : बूथवार जिम्मेदारी तय
रालोद जिलाध्यक्ष चौधरी वाजिद अली ने कहा कि पार्टी की टीमें गांव-गांव जाकर कटे वोटों को जुड़वाने का कार्य कर रही हैं। इसके साथ ही घर-घर संपर्क कर लोगों को वोट बनवाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सपा: गलत तरीके से वोट जुड़ने का होगा विरोध
सपा जिलाध्यक्ष चौधरी अशोक कुमार और कैराना लोकसभा प्रभारी प्रोफेसर सुधीर पंवार ने बताया कि एसआईआर को लेकर सभी बूथों पर मतदाता सूची उपलब्ध करा दी गई है। बीएलए द्वारा सूची का परीक्षण किया जा रहा है। नए वोट जुड़वाने के लिए भी विशेष अभियान चलाने की तैयारी पूरी कर ली गई है।
1.63 लाख मतदाता पाए गए हैं अनुपस्थित
जिला निर्वाचन कार्यालय प्रभारी हामिद हुसैन के अनुसार वर्ष 2025 में जिले में कुल 9 लाख 75 हजार 697 मतदाता थे। इनमें 5 लाख 27 हजार 695 पुरुष, 4 लाख 47 हजार 929 महिला और 73 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल थे। उसी वर्ष जिले की कुल जनसंख्या 15 लाख 78 हजार 174 दर्ज की गई थी।
एसआईआर के तहत 6 जनवरी 2026 तक के आंकड़ों के अनुसार जिले में कुल 8 लाख 12 हजार 239 मतदाता सामने आए हैं। इनमें 4 लाख 50 हजार 098 पुरुष, 3 लाख 52 हजार 086 महिला और 55 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। ईपी रेशो 51.47 प्रतिशत दर्ज किया गया है। एसआईआर के दौरान बीएलओ द्वारा घर-घर सत्यापन में 1 लाख 63 हजार 458 मतदाता अनुपस्थित पाए गए, जिनमें मृतक, स्थानांतरित, डबल और अन्य श्रेणी के मतदाता शामिल हैं। बताया कि अनुपस्थित मतदाताओं के परिजनों और अन्य को जल्द ही नोटिस भेजने का कार्य किया जाएगा।
Trending Videos