सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   CBSE 10th Results: Abdullah Akbar Khan became Shamli district topper, know what percentage of marks he scored

CBSE 10th Results: अब्दुल्ला अकबर खान बने शामली के जिला टॉपर, बोले- साइंटिस्ट बनकर देश का नाम चमकाऊंगा

अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: Mohd Mustakim Updated Wed, 15 Apr 2026 08:25 PM IST
विज्ञापन
सार

Shamli News: सिल्वर बेल्स स्कूल के छात्र अब्दुल्ला अकबर खान ने 97.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शामली जिला टॉप कर दिया है। अब्दुल्ला के पिता डॉक्टर हैं। जबकि अब्दुल्ला कहना है कि वह साइंटिस्ट बनना चाहते हैं। 

CBSE 10th Results: Abdullah Akbar Khan became Shamli district topper, know what percentage of marks he scored
अब्दुल्ला अकबर खान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम जारी कर दिए गए हैं, जिसके साथ ही स्कूलों और छात्रों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है। इस वर्ष शामली जिले में सिल्वर बेल्स स्कूल के छात्र अब्दुल्ला अकबर खान ने 97.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉप किया है। रिजल्ट घोषित होते ही छात्र-छात्राओं के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी, और कई स्कूलों में मिठाई बांटकर इस सफलता का जश्न मनाया गया।
Trending Videos

 

बुधवार को घोषित हुए सीबीएसई 10वीं के परीक्षा परिणाम में अब्दुल्ला अकबर खान ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, सिल्वर बेल्स स्कूल की ही छात्रा रिद्विमा गोयल और संस्कृति इंटरनेशनल स्कूल, बंतीखेड़ा के अर्नव मलिक ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरे स्थान पर भी कई छात्रों ने बाजी मारी। स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल की अक्षिता अग्रवाल, रुद्राक्ष गोयल और रौनक गर्ग ने 96.8 प्रतिशत अंक हासिल किए। इसी के साथ होली हेवन स्कूल, ऊन की छात्रा विदिशा दहिया ने भी 96.8 प्रतिशत अंक के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।
 

स्कूलों में उत्सव और प्रेरणा
परीक्षा परिणाम जारी होने के साथ ही टॉप करने वाले विद्यार्थियों को स्कूलों से बधाई संदेश मिलने लगे। प्रधानाचार्यों ने मेधावी छात्र-छात्राओं को मिठाई खिलाकर उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया और आगे भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करते रहने की कामना की। अभिभावकों ने भी अपने बच्चों की सफलता पर गर्व महसूस किया और एक-दूसरे को बधाई देते हुए खुशी मनाई।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed