सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Citizens are troubled by the shadow of the sugar mill, no solution is being found.

Shamli News: चीनी मिल की छाई से नागरिक परेशान, नहीं हो रहा समाधान

संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 07 Apr 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Citizens are troubled by the shadow of the sugar mill, no solution is being found.
मेरी आवाज सुनो ---- शामली रेल पार में घर की छत पर पड़ी मिल की छाई । संवाद
विज्ञापन
शामली। शामली चीनी मिल की शहर में काली छाई से लोग परेशान है। शहर के मोहल्ला रेलपार, शिव गंज मंडी, कमला कालोनी, दयानंदनगर, रेलवे रोड, मिल रोड आदि मोहल्ले में छतों से लेकर घरों के अंदर तक छाई जा रही है।
Trending Videos

लोग छतों पर कपड़े तक नहीं सुखा पाते हैं। नागरिकों का कहना है कि जिस तरफ की हवा चलती है, उसी तरफ छाई उड़कर घरों में अंदर तक आ जाती है। इससे बर्तन, कपड़े व अन्य सामान खराब हो रहा है साथ ही यह स्वास्थ्य पर भी प्रभाव डाल रही है। मार्गों पर छाई वाहन चालकों की आंखों में गिरने से हादसे भी हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोले नागरिक
आकाश गोयल ने कहा कि रेलपार में छाई की सबसे ज्यादा समस्या बनी है। यह काॅलोनी मिल के निकट है। इस समस्या का समाधान होना चाहिए।
संजय गोयल उर्फ बॉबी ने कहा कि मिल की छाई की समस्या पुरानी है। कई बार शिकायत की गई, लेकिन आश्वासन के अलावा समाधान आज तक नहीं हुआ। प्रशासन को इस समस्या पर ध्यान देकर स्थायी समाधान कराना चाहिए।
अनुज कुमार ने कहा कि मिल की छाई उड़ने से सड़क पर चलना मुश्किल रहता है। आंख में छाई घुसने से बाइक पर दुर्घटना होने का खतरा रहता है।
तुषार का कहना है कि छाई गिरने से न तो घर में कपड़े सुखाए जाते और न ही छत पर बैठ सकते हैं। छाई गिरकर छत और घर के अंदर फर्श भी काला हो जाता है।

मिल में छाई को रोकने के लिए वैट स्क्रैप संयत्र लगा हुआ है। अगर कहीं कोई समस्या है तो उसमें और सुधार कर समस्या का समाधान किया जाएगा।
- दीपक राणा, डीजीएम केन

मेरी आवाज सुनो ----  शामली रेल पार  में घर की छत पर पड़ी मिल की छाई । संवाद

मेरी आवाज सुनो ---- शामली रेल पार में घर की छत पर पड़ी मिल की छाई । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed