{"_id":"6a0e07c42c853abc36036d66","slug":"crime-news-shamli-news-c-14-1-mrt1059-1194405-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: एपीके फाइल भेजकर खाते से उड़ाए एक लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: एपीके फाइल भेजकर खाते से उड़ाए एक लाख रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
थानाभवन। क्षेत्र के गांव कुतुबगढ़ निवासी युवक को एसबीआई यूनो एप के नाम से डॉट एपीके फाइल भेज दी। युवक ने फाइल पर क्लिक किया तो साइबर ठग ने उसके बैंक खाते से करीब एक लाख तीन हजार 300 रुपये निकाल लिए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली।
गांव कुतुबगढ़ निवासी तीर्थ प्रकाश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने 14 अप्रैल 2026 को एसबीआई यूनो एप की डॉट एपीके फाइल डाउनलोड की थी। इसके कुछ समय बाद उसके मोबाइल फोन पर अनजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने स्वयं को एसबीआई यूनो एप कस्टमर केयर मुंबई का कर्मचारी बताते हुए एप चालू कराने की बात कही।
आरोप है कि आरोपी ने एप सक्रिय करने के नाम पर बैंक खाते में कुछ रुपये डालने को कहा। इसके बाद पीड़ित के खाते से पहली बार में एक लाख रुपये, दूसरी बार में 1800 रुपये और तीसरी बार में 1500 रुपये निकाल लिए। पीड़ित को ठगी का पता चला तो उसने बैंक स्टेटमेंट निकलवाई। पीड़ित ने थानाभवन पुलिस से कार्रवाई कर रकम वापस दिलाने की मांग की है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। साइबर एक्सपर्ट संजीव भटनागर ने बताया कि डॉट एपीके नाम की किसी भी फाइल पर क्लिक न करें और न ही डाउनलोड करें।
विज्ञापन
ऐसा करने से साइबर ठगी हो सकती है। साइबर ठगी होने पर नजदीकी पुलिस थाने या साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराएं।
Trending Videos