{"_id":"6a0e06f8635427165e04b0f9","slug":"industry-news-shamli-news-c-14-1-mrt1059-1193882-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: तीसरे दिन भी 75 फैक्टरियों में काम बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: तीसरे दिन भी 75 फैक्टरियों में काम बंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शामली। फाल्ट के चलते बुधवार को भी शहर के औद्योगिक क्षेत्र में तीसरे दिन बिजली आपूर्ति ठप रही। इसके कारण 75 फैक्टरियों में कामकाज बंद रहा। वहीं अस्पताल रोड पर ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी के कारण करीब नौ घंटे तक मिल रोड, अस्पताल रोड और वर्मा मार्केट की बिजली आपूर्ति बाधित रही, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
दरअसल, औद्योगिक क्षेत्र में दो दिन पूर्व बिजली ट्रांसफार्मर फुंक गया था, जिसके कारण तब से 75 फैक्ट्रियां बंद पड़ी हैं। मजदूरों को छुट्टी देनी पड़ रही है। साइमा के चेयरमैन अंकित गोयल सहित हरिहंत जैन, कपिल गोयल, शैलेश जैन, राजकुमार संघल, पंकज जैन और मुकेश ने बताया कि बुधवार को भी ट्रांसफार्मर को ठीक नहीं किया जा सका, जिसके कारण फैक्टरियां बंद रहीं। इससे उद्यमियों को करोड़ों रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहा है।
उधर कैराना, कांधला, जलालाबाद, थानाभवन और ऊन क्षेत्र में भी दिनभर बिजली कटौती होती रही। दोपहर के समय बिजली गुल रहने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। लोगों ने बिजली आपूर्ति में सुधार की मांग की है।
विज्ञापन
ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता वीरेंद्र सिंह ने बताया कि आपूर्ति सुचारु कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। कोशिश है कि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न होने दी जाए।

Trending Videos