फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: Stone pelting in soil mining dispute, driver fled leaving bulldozer, complaint given to police about p

Shamli: मिट्टी खनन विवाद में पथराव, बुलडोजर छोड़कर भागा चालक, पाइपलाइन टूटने की तहरीर पुलिस को दी

Thu, 04 Dec 2025 01:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Thu, 04 Dec 2025 01:03 AM IST
सार

Crime news: शामली जनपद के झिंझाना थानाक्षेत्र के टोडा में बुधवार को मिट्टी खनन को लेकर दो पक्षों में विवाद बढ़ गया।

विज्ञापन
Shamli: Stone pelting in soil mining dispute, driver fled leaving bulldozer, complaint given to police about p

विस्तार

शामली जनपद के झिंझाना थानाक्षेत्र के टोडा में बुधवार को मिट्टी खनन को लेकर दो पक्षों में विवाद बढ़ गया। खेत की मेड काटने और पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के बाद दो पक्षों के बीच पथराव हो गया। सचिन पक्ष ने मजदूर के घायल होने, जबकि संदीप पक्ष ने पाइपलाइन टूटने की तहरीर पुलिस को दी है।

विज्ञापन


इसी दौरान पुलिस को देखते ही बुलडोजर चालक मशीन को तेज रफ्तार में मौके से फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक ने बिना नियंत्रण के जेसीबी को खेड़की गांव की संकरी गलियों और आबादी वाले हिस्सों से गुजारा, जिससे बड़ा हादसा होने की आशंका बन गई थी। पुलिस ने कई बार रुकने की अपील की लेकिन चालक नहीं रुका और अमलापुर जंगल में जेसीबी छोड़कर भाग गया। पुलिस ने मशीन कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: निजी अस्पतालों पर कसी लगाम, सीएमओ के 13 सख्त आदेश, दवा खरीदने की जबरन नीति पर कार्रवाई तय
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार खनन संचालक ने संदीप के खेत से मिट्टी उठाई थी। आरोप है कि इस दौरान सचिन पक्ष की पाइपलाइन टूट गई। बुधवार को खेत को समतल करने के लिए पहुंची जेसीबी ने मेड भी काट दी, जिसके विरोध में सचिन, छोटा, जगबीरा और जसबीर सिंह आदि पहुंचे और विवाद बढ़ गया। पथराव में मजदूर रोहित घायल हुआ, जिसने बताया कि वह तो केवल मजदूरी करने आया था।

पुलिस ने बताया कि बुलडोजर चालक ने पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए बेकाबू रफ्तार में मशीन दौड़ाई, जिससे राहगीरों की जान जोखिम में पड़ गई थी। लगातार चेतावनी देने के बावजूद चालक नहीं रुका। सुरक्षा खतरे और आदेश की अवहेलना के चलते जेसीबी को सीज कर दिया गया है। चालक की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed