{"_id":"6a20869c92584ea379090b2c","slug":"crime-news-shamli-news-c-26-1-sal1002-166788-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: आशुतोष ब्रह्मचारी को फिर मिली धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: आशुतोष ब्रह्मचारी को फिर मिली धमकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कांधला। श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति निर्माण ट्रस्ट मथुरा के अध्यक्ष एवं श्री कृष्ण जन्मभूमि प्रकरण के मुख्यवादी पक्षकार आशुतोष ब्रह्मचारी को पाकिस्तान से धमकी मिलने के मामले में थाना कांधला में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोप है कि प्राथमिकी दर्ज होने के बाद फिर से उन्हें कॉल कर व्हाट्सएप पर धमकी दी गई।
आशुतोष का आरोप था कि एक जून को कॉल कर उन्हें धमकी दी गई थी। पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार द्वारा प्राथमिकी दर्ज की गई, जिसकी विवेचना उपनिरीक्षक नरेंद्र कुमार वर्मा को सौंपी गई है।
आरोप है कि एफआईआर दर्ज होने के बाद भी तीन जून की देर रात्रि लगभग 1:13 बजे पुनः पाकिस्तान से व्हाट्सएप कॉल आई।इस दौरान कॉल रिकॉर्ड, स्क्रीन शॉट एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य पुलिस व जांच एजेंसियों को उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
आशुतोष ब्रह्मचारी ने बताया कि पूरे मामले की जानकारी उत्तर प्रदेश सरकार, उत्तराखंड सरकार, भारत सरकार के गृह मंत्रालय एवं सुरक्षा एजेंसियों को भेज दी गई है। उन्होंने उच्चस्तरीय जांच कर कॉल करने वालों की पहचान एवं कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि नौ जून से प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत भगवान आदि गुरु शंकराचार्य की पवित्र गद्दी के संरक्षण, सनातन परंपरा एवं भारतीय आध्यात्मिक विरासत की रक्षा के लिए चारधाम एवं प्रमुख धार्मिक स्थलों पर पूजन-अर्चन और संत-महात्माओं का आशीर्वाद प्राप्त करने का कार्यक्रम रखा गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह कोई आंदोलन नहीं है। आशुतोष ब्रह्मचारी को पाकिस्तान के मोबाइल नंबर से धमकी मिलने के बाद पुलिस प्रशासन ने उनकी सुरक्षा बढ़ा दी है। एसपी के निर्देश पर उनकी सुरक्षा में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया।

Trending Videos