सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   crime news

Shamli News: हाईवे पर डिवाइडर से टकराकर छात्र की मौत

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
crime news
हिरनवाड़ा के छात्र की मौत के बाद गमगीन परिजन। संवाद
विज्ञापन
बाबरी। बाबरी थानाक्षेत्र में पानीपत-खटीमा हाईवे पर लालूखेड़ी बॉर्डर के निकट डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार गांव हिरनवाड़ा निवासी अभिषेक (19) की मौत हो गई। वह बीकॉम प्रथम वर्ष का छात्र था और दो बहनों का इकलौता भाई था। वह मुजफ्फरनगर से अपनी मां की दवा लेकर घर लौट रहा था।

गांव हिरनवाड़ा निवासी अभिषेक पुत्र पवन सिंह बुधवार सुबह घर से दवा लेने के लिए बाइक से मुजफ्फरनगर गया था। मुजफ्फरनगर से दवा लेकर वह बाइक से घर लौट रहा था। दोपहर करीब 12 बजे वह लालूखेड़ी का उपरिगामी पुल पार कर थोड़ा आगे बाबरी थानाक्षेत्र में पहुंचा तो अचानक बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर उस पर चढ़ गई। वह बाइक समेत सड़क पर गिरकर गंभीर घायल हो गया। आसपास के लोग अभिषेक को उपचार के लिए शामली जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। छात्र की मौत की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हादसे की जानकारी ली। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। इसके बाद पुलिस शव को घर ले गए। इसके बाद गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ाई में होनहार था अभिषेक
अभिषेक दो बहनों का इकलौता और सबसे बड़ा भाई था। वह अविवाहित था और पढ़ाई में काफी होनहार था। हादसे में उसकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना रहा और गांव में शोक छाया हुआ है। ग्रामीण पीड़ित परिजनों को सांत्वना देने में लगे रहे।
विज्ञापन
Trending Videos

---------
हाईवे पर अनियंत्रित होकर गिरी बुलेट, मासूम बच्चे समेत चार घायल

कांधला। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर गांव जसाला के निकट बुधवार को बुलेट बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में बाइक सवार दंपती, दो वर्षीय मासूम बच्चे समेत चार लोग घायल हो गए।
नोएडा के सेक्टर-12 निवासी आबिद अपनी पत्नी जहीरुल, दो वर्षीय पुत्र अली और रिश्तेदार मोहम्मद राणा के साथ बुलेट बाइक से देहरादून घूमने जा रहे थे। थानाक्षेत्र के गांव जसाला के निकट दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पहुंची, अचानक संतुलन बिगड़ने से बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई।
हादसे में बाइक पर सवार सभी चारों लोग घायल हो गए। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने हादसे की सूचना घायलों के परिजनों को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed