{"_id":"6a2086640a712cba960437b4","slug":"health-news-shamli-news-c-26-1-smrt1048-166820-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: जिला अस्पताल में समय पर नहीं मिल रहा इलाज, तीन घंटे कतार में खड़े रहे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: जिला अस्पताल में समय पर नहीं मिल रहा इलाज, तीन घंटे कतार में खड़े रहे मरीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शामली। सीएमएस समेत पांच चिकित्सकों के तबादले के बाद जिला अस्पताल में मरीजों के इलाज की व्यवस्था बे-पटरी हो गई है। ओपीडी में चिकित्सकों की कमी के कारण भीड़ लगी रही। इसके चलते मरीजों को दो से तीन घंटे तक इंतजार करने को मजबूर होना पड़ा। ओपीडी में 1200 से ज्यादा मरीज पहुंचे।
चार दिन पहले जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. किशोर कुमार आहूजा समेत पांच चिकित्सकों का शासन ने स्थानांतरण कर दिया। शासन ने प्रोन्नत कर सीएमएस को हापुड़ का सीएमओ व त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. कर्मवीर को मुरादाबाद का सीएमएम नियुक्त किया। शासन ने जिला अस्पताल में ईएनटी समेत तीन नए चिकित्सकों की नियुक्ति की लेकिन अभी किसी चिकित्सक ने जॉइन नहीं किया। मनोचिकित्सक, गायनेकोलोजिस्ट, रेडियोलॉजिस्ट, निश्चेतक और कार्डियोलॉजिस्ट के पद पहले से रिक्त चल रहे हैं।
गर्मी के मौसम में मरीजों की भीड़ लगी है। बुधवार को ओपीडी में 853 नए और करीब 330 पुराने पर्चे पर मरीज उपचार कराने आए। ओपीडी में ईएनटी, त्वचा रोग विशेषज्ञ न मिलने से मरीज इलाज के लिए भटकते रहे। सबसे ज्यादा परेशानी अल्ट्रासाउंड जांच न होने से मरीज परेशान रहे और बिना जांच के वापस जाने को मजबूर रहे। अब तक सीएमएस डॉ. आहूजा ही अल्ट्रासाउंड जांच कर रहे थे।
विज्ञापन
फिजिशियन के कक्ष के बाहर लगी रही मरीजों की भीड़
जिला अस्पताल में ओपीडी में सबसे ज्यादा मरीजों की भीड़ फिजिशियन डॉ. सचिन मलिक, जनरल फिजिशियन डॉ. समद अली, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. रामनिवास और महिला चिकित्सक डॉ. सानिया के कक्ष के बाहर रही। मरीजों को इलाज के लिए दो से तीन घंटे तक इंतजार करना पड़ा। चिकित्सक को पहले दिखाने के लिए मरीजों के बीच आपाधापी का माहौल बना रहा। मरीजों को पर्चा बनवाने के लिए भी कतार में खड़े रहना पड़ा।
बोले मरीज
शामली के मोहल्ला रामसागर निवासी ओमपाल ने बताया कि पेट में दर्द रहता है। लगभग ढाई घंटे हो गए। अभी तक चिकित्सक को दिखाने का नंबर नहीं आया।
गंगोह निवासी मोहम्मद आसिफ ने बताया कि उसके शरीर में दर्द रहता है। फिजिशियन को दिखाने आए हैं, लेकिन डेढ़ घंटा हो गया, अभी नंबर नहीं आया।
गांव लालूखेड़ी निवासी सुषमा ने बताया कि बुखार हुआ था। शरीर में कमजोरी आ गई। तीन घंटे में नंबर आया। चिकित्सक ने एक्सरे जांच लिखी है, लेकिन एक्सरे नहीं हुआ।
-- --
कोट
शासन से तीन नए चिकित्सकों की नियुक्ति हुई है। अभी किसी ने जॉइन नहीं किया है। ईएनटी चिकित्सक से बात हुई है। उनके एक-दो दिन में जॉइन करने की उम्मीद है। ओपीडी में आए मरीजों की जांच व दवा उपलब्ध कराई गई है।
- डॉ. नरेश सैनी, प्रभारी सीएमएस जिला अस्पताल

Trending Videos