{"_id":"6a215a2fb1b345f85108561a","slug":"shamli-conversion-allegations-spark-row-in-shamli-religious-leader-warns-of-protest-2026-06-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Shamli: हिंदू परिवार के धर्मांतरण का आरोप, स्वामी यशवीर महाराज ने की कार्रवाई की मांग, दी आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli: हिंदू परिवार के धर्मांतरण का आरोप, स्वामी यशवीर महाराज ने की कार्रवाई की मांग, दी आंदोलन की चेतावनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 04 Jun 2026 04:28 PM IST
विज्ञापन
सार
शामली में एक मेडिकल स्टोर संचालक के परिवार के धर्मांतरण के आरोपों को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। स्वामी यशवीर महाराज ने कार्रवाई न होने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
स्वामी यशवीर महाराज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
शामली में एक मेडिकल स्टोर संचालक के परिवार के कथित धर्मांतरण को लेकर नया विवाद सामने आया है। बघरा स्थित योग साधना आश्रम के पीठाधीश्वर स्वामी यशवीर महाराज ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर मामले में गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने पुलिस और प्रशासन से कार्रवाई की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि यदि दस दिनों के भीतर कार्रवाई नहीं हुई तो धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा।
Trending Videos
यह भी पढ़ें: UP: मेरठ में कृषि मंत्री का विपक्ष पर हमला, बोले- राहुल और ममता का रिपोर्ट कार्ड देख चुकी जनता
विज्ञापन
विज्ञापन
वीडियो जारी कर लगाए गंभीर आरोप
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में स्वामी यशवीर महाराज ने दावा किया कि हनुमानधाम क्षेत्र के निकट रहने वाले एक मेडिकल स्टोर संचालक के पुत्र को करीब पांच वर्ष पहले दूसरे समुदाय की युवती ने प्रेम संबंधों के जरिए अपने प्रभाव में लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि बाद में युवक पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया गया और उसका निकाह कराया गया।
स्वामी यशवीर महाराज ने यह भी आरोप लगाया कि युवक के माता-पिता का भी धर्म परिवर्तन कराए जाने की जानकारी उन्हें मिली है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कराने और कथित रूप से इसमें शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी
स्वामी यशवीर महाराज ने प्रदेश सरकार और शामली पुलिस प्रशासन से मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि दस दिनों के भीतर उचित कार्रवाई नहीं की गई तो समाज के लोगों के साथ धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक मामले में आरोपित लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती।
परिवार ने आरोपों को किया खारिज
वहीं दूसरी ओर मेडिकल स्टोर संचालक ने धर्म परिवर्तन के आरोपों को पूरी तरह निराधार और गलत बताया है। उनका कहना है कि उनका परिवार हिंदू धर्म में पूरी आस्था रखता है और धर्मांतरण जैसी कोई घटना नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि उनके पुत्र से जुड़ा मामला अलग है और परिवार अपने स्तर पर उससे संबंधित परिस्थितियों को समझने और सुलझाने का प्रयास कर रहा है।
मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। फिलहाल प्रशासन या पुलिस की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। आरोपों और प्रत्यारोपों के बीच अब सभी की नजर संभावित जांच और प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी हुई है।