सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   crime news

Shamli News: फोरेंसिक लैब में जांच के लिए भेजा जाएगा समीर से मिला मोबाइल

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
crime news
विज्ञापन
शामली। पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार समीर के पास मिले मोबाइल को जांच के लिए फोरेंसिक लैब में भेजा जाएगा। मोबाइल की जांच और डाटा रिकवर होने के बाद उसके संपर्कों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस इंस्ट्राग्राम पर की गई चैटिंग व अन्य जानकारी के लिए कैलिफोर्निया से संपर्क करेगी।
Trending Videos

बाबरी थानाक्षेत्र के गांव बुटराड़ा निवासी समीर को गाजियाबाद पुलिस शनिवार शाम को उठाकर ले गई थी। चार दिन बाद मंगलवार को गाजियाबाद पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में लिप्त होने और पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। उसके कब्जे से पुलिस ने मोबाइल फोन भी बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वह पाकिस्तान में बैठे आईएसआई हैंडलर से इंस्ट्राग्राम पर चैटिंग व बातचीत करता था, लेकिन बाद में डिलिट कर देता था ताकि किसी को जासूसी के बारे में जानकारी न हो सके। आरोपी समीर का संपर्क कितने और कहां के लोगों से था। देश व विदेश में भी उसके संपर्कों का राज मोबाइल की कॉल डिटेल से खुलेगा। अधिकारियों का कहना है कि समीर के पास मिले मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। मोबाइल फोन को फोरेंसिक लैब में जांच के लिए भेजा जाएगा। साथ ही यूएसए के कैलिफोर्निया मुख्यालय से भी संपर्क कर इंस्टाग्राम पर की गई चैटिंग, वीडियो व बातचीत आदि की जानकारी मांगी जाएगी।

समीर की मां बोली, मजदूरी तो खाने को मिलता है
बाबरी। बुटराड़ा निवासी समीर की मां संजीदा ने बताया कि परिवार की हालत बहुत खराब है। उसने बताया कि समीर का पिता व भाई मजदूरी करते हैं। मजदूरी करने पर ही खाने को मिलता है। अगर मजदूरी नहीं मिलती तो खाने के भी लाले पड़ जाते हैं। पुराने कपड़े पहनकर ही बच्चों को जैसे तैसे पाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि समीर देश विरोधी गतिवधियों में पकड़ा गया है, उसे अभी भी यकीन नहीं आ रहा है।
---
आईएसआई गतिविधियों में लिप्त रहे आरोपियों की जानकारी जुटा रही पुलिस
शामली। जिले में पूर्व में आईएसआई गतिविधियों में पकड़े गए आरोपियों के बारे में भी पुलिस ने जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। एसपी एनपी सिंह ने बताया कि पुराने मामलों में पकड़े गए आरोपियों की फाइलों को पुलिस खंगाल रही है। उनके बारे में जानकारी जुटाई जा रही कि वे वर्तमान में जेल में हैं या जेल से बाहर जमानत पर हैं। जमानत पर आए आरोपियों की गतिविधियों के बारे में पुलिस व खुफिया विभाग की टीमें जानकारी जुटाने के साथ उनकी निगरानी की जा रही है। एसपी ने कहा कि अगर फिर से कोई आपराधिक गतिविधियों में लिप्त पाया जाता है तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed