{"_id":"69c43de15ecec62c4503eb09","slug":"political-news-shamli-news-c-26-1-smrt1047-162100-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: योगी मंत्रिमंडल विस्तार में शामली को मिल सकता प्रतिनिधित्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: योगी मंत्रिमंडल विस्तार में शामली को मिल सकता प्रतिनिधित्व
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रस्तावित मंत्रिमंडल विस्तार में शामली जनपद को प्रतिनिधित्व मिलने की संभावना जताई जा रही है। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य मोहित बेनीवाल का नाम संभावित चेहरों में प्रमुखता से चर्चा में है।
वर्तमान में शामली जिले से भाजपा का कोई विधायक नहीं है, जिसके चलते लंबे समय से मंत्रिमंडल में जिले का प्रतिनिधित्व नहीं हो पाया है। ऐसे में संगठन स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाने वाले नेताओं को मंत्रिमंडल में स्थान देने की संभावनाएं तेज हो गई हैं।
जिले से भाजपा कोटे में पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह और मोहित बेनीवाल एमएलसी हैं। यदि पिछले वर्षों के राजनीतिक परिदृश्य पर नजर डालें तो वर्ष 2012 में कैराना से हुकुम सिंह और थानाभवन से सुरेश राणा विधायक बनने के बाद मंत्रिमंडल में शामिल किए गए थे। वर्ष 2017 में भी थानाभवन से सुरेश राणा को जीत के बाद योगी सरकार में मंत्री बनाया गया था।
हालांकि वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को जिले में अपेक्षित सफलता नहीं मिल सकी, जिससे राजनीतिक संतुलन प्रभावित हुआ। इसके बावजूद पार्टी ने वीरेंद्र सिंह और मोहित बेनीवाल को एमएलसी बनाकर संगठन को मजबूती देने का प्रयास किया।
वर्तमान में सहारनपुर, देवबंद, मुजफ्फरनगर, बागपत और मेरठ से भाजपा के कई विधायक और मंत्री सरकार में प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, लेकिन शामली अब भी इस सूची से बाहर है। ऐसे में आगामी विस्तार को लेकर जिले में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।
सूत्रों के अनुसार, मिशन 2027 को ध्यान में रखते हुए भाजपा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक संतुलन साधने की तैयारी में हैं, जिसके तहत मोहित बेनीवाल को मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की संभावना जताई जा रही है। वह थानाभवन क्षेत्र के खेड़ी गदई गांव के मूल निवासी हैं और पार्टी संगठन में क्षेत्रीय अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। इसके अलावा, सहयोगी दल रालोद कोटे से भी एक मंत्री बनाए जाने की चर्चा है, जिसमें आगरा मंडल क्षेत्र से किसी विधायक का नाम आगे आ सकता है।
Trending Videos