{"_id":"6a456ea410115320630adec2","slug":"cultural-news-shamli-news-c-26-1-smrt1048-168842-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: आयुष के बाद शामली में कार्तिक के धर्मांतरण का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: आयुष के बाद शामली में कार्तिक के धर्मांतरण का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। शामली में आयुष मलिक के बाद अब गांव खेड़ाभाऊ निवासी किसान के इकलौते बेटे कार्तिक उर्फ भानू का धर्मांतरण कराने का आरोप परिजनों ने लगाया है। इस मामले में बघरा स्थित साधना पीठ आश्रम के पीठाधीश्वर स्वामी यशवीर महाराज ने पुलिस प्रशासन से दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। उधर, इस मामले में युवक के पिता ने एसपी को प्रार्थना पत्र दिया है।
स्वामी यशवीर महाराज ने बुधवार को सोशल मीडिया के वॉट्सएप ग्रुप पर वीडियो वायरल किया। वीडियो में बताया कि झिंझाना क्षेत्र के गांव खेड़ाभाऊ निवासी एक परिवार ने उनके आश्रम में पहुंचकर बताया कि डेढ़ वर्ष पूर्व उनके इकलौते लड़के कार्तिक (22) को जनपद सहारनपुर के नानौता की वाली दूसरे वर्ग की लड़की, उसके परिजनों और अन्य सहयोगियों ने मिलकर संपत्ति हड़पने के लिए अपने प्रेमजाल में फंसाकर धर्मांतरण करा दिया। इस कार्य में ननौता व देवबंद के मौलवियों का भी हाथ रहा है। युवक को किसी अज्ञात स्थान पर बंधक बनाकर रखा गया है। अब वह दूसरे धर्म की धार्मिक परंपराओं का पालन कर रहा है। पीड़ित उनकी 35 बीघा संपत्ति को लड़की के नाम करने का दबाव बनाया जा रहा है और ऐसा न करने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। आरोप है कि पुलिस से शिकायत करने पर भी कार्रवाई नहीं की गई। स्वामी यशवीर महाराज ने चेतावनी दी कि अगर आरोपियों पर कार्रवाई नहीं की गई तो वह हिंदू समाज को लेकर ननौता में लड़की के परिवार के घर के बाहर धरना प्रदर्शन करेंगे। उधर, युवक के पिता पंकज ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर अपने पुत्र को बंधक बनाने का आरोप लगाते हुए दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।