{"_id":"6a455c17032f2a374c027f8b","slug":"shamli-controversial-video-of-sp-district-general-secretary-goes-viral-2026-07-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Shamli: 'पार्टी कार्यालय मेरा है, जिसे मैं चाहूंगा वो ही यहां आएगा', सपा जिला महासचिव का विवादित वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli: 'पार्टी कार्यालय मेरा है, जिसे मैं चाहूंगा वो ही यहां आएगा', सपा जिला महासचिव का विवादित वीडियो वायरल
Wed, 01 Jul 2026 11:58 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
Published by: Mohd Mustakim
Updated Wed, 01 Jul 2026 11:58 PM IST
सार
कलीम हसन को चार दिन पहले ही जिला महासचिव बनाया गया है। वे अलग ही तेवरों के साथ बात करते दिखाई दे रहे हैं। साथ ही दूसरे समुदाय पर भी टिप्पणी कर रहे हैं। सपा जिलाध्यक्ष जिलाध्यक्ष सुरेंद्र ने इस मामले की रिपोर्ट लखनऊ भेजी है।
विज्ञापन
कलीम हसन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिला महासचिव कलीम हसन का एक विवादित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वह एक वर्ग विशेष के लोगों को लेकर टिप्पणी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। साथ ही पार्टी कार्यालय और संगठन को लेकर भी विवादित बयान देते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
वायरल वीडियो में कलीम हसन कहते सुनाई दे रहे हैं कि पार्टी कार्यालय उनका है और वहां किसे बुलाना है तथा किसे प्रवेश नहीं देना है, इसका फैसला वही करेंगे। वीडियो में वह यह भी कहते नजर आ रहे हैं कि जिला अध्यक्ष भी उनके साथ हैं और उनकी जानकारी के बिना किसी को निमंत्रण नहीं दिया जाएगा। इसके अलावा वह पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष पर भी टिप्पणी करते दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
चार दिन पहले ही जिला महासचिव बनाए गए कलीम हसन का यह वीडियो सामने आने के बाद जिले की सियासत में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। सोशल मीडिया पर भी वीडियो को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
इस संबंध में सपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र ने बताया कि मामले की जानकारी होने पर कलीम हसन को चेतावनी दी गई है। उनसे स्पष्टीकरण भी लिया गया है, जिसे प्रदेश कार्यालय भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यालय सभी कार्यकर्ताओं का है और वहां आने से किसी को नहीं रोका जा सकता। उधर, जिला महासचिव कलीम हसन ने आरोपों को निराधार बताया है।
ये भी देखें...
धर्मांतरण का नया केस: आयुष के बाद कार्तिक..., सहारनपुर की युवती ले गई अपने साथ, प्यार में बदलवा दिया धर्म
ये भी देखें...
धर्मांतरण का नया केस: आयुष के बाद कार्तिक..., सहारनपुर की युवती ले गई अपने साथ, प्यार में बदलवा दिया धर्म
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन