सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Fake degree in ultrasound centre registration, FIR lodged against doctor

Shamli News: अल्ट्रासाउंड केंद्र पंजीकरण में फर्जी डिग्री, डॉक्टर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 01 Apr 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Fake degree in ultrasound centre registration, FIR lodged against doctor
विज्ञापन
कैराना। अल्ट्रासाउंड सेंटर के पंजीकरण के लिए किए गए ऑनलाइन आवेदन में सेवा प्रदाता डॉक्टर की डिग्री फर्जी पाए जाने पर नोडल अधिकारी ने संबंधित डॉक्टर के खिलाफ कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
Trending Videos

नोडल अधिकारी डॉ. अतुल बंसल ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 2 दिसंबर 2025 को कंडेला निवासी अमित ने अल्ट्रासाउंड सेंटर के पंजीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। आवेदन में सेवा प्रदाता के रूप में डॉ. अवतार सिंह मेहरा की डिग्री संलग्न थी। डिग्री के सत्यापन के लिए इसे उत्तर प्रदेश मेडिकल काउंसिल, लखनऊ भेजा गया। जांच के बाद काउंसिल ने रिपोर्ट दी कि डॉ. अवतार सिंह मेहरा की डिग्री कूट रचित एवं फर्जी है। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed